फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai bomb blast accused Hanif Syed dies in hospital

2003 मुंबई बम धमाके के दोषी हनीफ सैयद की अस्पताल में मौत

Mon, 11 Feb 2019 02:44 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Feb 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Mumbai bomb blast accused Hanif Syed dies in hospital
Hanif Syed

वर्ष 2003 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के दोषी और मौत की सजा पाए मोहम्मद हनीफ सैयद की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया था। वह नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद था। जेल अधीक्षक रानी भोसले ने बताया कि सैयद की शनिवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


भोसले ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। उसके रिश्तेदारों की मौजूदगी में सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हुई। 23 अगस्त, 2003 को गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार में दो बम धमाके हुए थे। 
विज्ञापन


इन धमाकों में 52 लोग मारे गए थे और 244 घायल हुए थे। मामले में सैयद, उसकी पत्नी फहमीदा और अशरत अंसारी को पोटा कोर्ट ने 2009 में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा मौत की सजा बरकरार रखे जाने के बाद सैयद को 2012 में यरवदा जेल से नागपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed