फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai bmc polls what is happening eknath shinde hotel politics cm fadnavis statement uddhav thackeray

BMC: मुंबई में क्या चल रहा है? शिंदे की होटल पॉलिटिक्स पर सीएम फडणवीस के बयान ने बढ़ाई हलचल

Sun, 18 Jan 2026 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jan 2026 10:26 AM IST
सार

बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद अब मेयर पद पर महायुति में ही ठनती दिख रही है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने ढाई साल के लिए मेयर पद देने की मांग की है और अपने सभी 29 पार्षदों को होटल में ठहरा दिया है। इसे लेकर सीएम फडणवीस का भी बयान सामने आया है। वहीं शिवसेना यूबीटी भी इस पूरे घटनाक्रम पर ध्यान लगाए हुए है। 

विज्ञापन
Mumbai bmc polls what is happening eknath shinde hotel politics cm fadnavis statement uddhav thackeray
सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई में बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत के बाद जब लग रहा था कि जल्द ही बीएमसी के नए मेयर के नाम का एलान हो जाएगा, तो वहां एक नई राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने सभी 29 पार्षदों को होटल में ठहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने मुंबई मेयर पद पर भाजपा को ढाई-ढाई साल का फार्मूला सुझाया है। इसके बाद मुंबई की राजनीति में गहमागहमी शुरू हो गई है। अब इसे लेकर सीएम फडणवीस का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि मुंबई में आपसी सहमति से महायुति का मेयर बनेगा। 
विज्ञापन


सीएम फडणवीस ने कही ये बातें
सीएम फडणवीस ने एकनाथ शिंदे द्वारा अपने पार्षदों को होटल में ठहराने के फैसले का बचाव करते हुए कहा, 'जैसे मैं पुणे में अपने नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक कर रहा हूं, वैसे ही एकनाथ शिंदे ने भी मुंबई में बैठक बुलाई है। इसमें पार्षदों की खरीद-फरोख्त का कोई सवाल ही नहीं है।'
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, 'एकनाथ शिंदे, मैं और दोनों पार्टियों के अन्य नेता जल्द ही मिलेंगे और मुंबई के मेयर पद पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।'
मुख्यमंत्री ने कहा कोई मतभेद नहीं हैं और सबकुछ शांति से हो रहा है। हम मिलकर मुंबई की अच्छी तरह से सेवा करेंगे।

थोड़ा सा बदलाव भी बिगाड़ सकता है सत्ता समीकरण
बीएमसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि भाजपा अकेले दम पर मेयर बनाने की स्थिति में नहीं और उसे बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए शिवसेना की जरूरत है। शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। हालांकि दोनों पार्टियों के पार्षद मिलकर भी कुल आंकड़ा 118 होता है और यह बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 4 ज्यादा है। ऐसे में अंतर बहुत कम है और थोड़ा सा भी बदलाव बीएमसी के सत्ता समीकरण को गड़बड़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BMC Mayor Post: पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की ढाई-ढाई साल की शर्त; फिर होटल पॉलिटिक्स शुरू

शिवसेना यूबीटी का बयान- भगवान की कृपा हुई तो मुंबई का मेयर शिवसेना यूबीटी से होगा
  • महायुति में जारी खींचतान के बीच शिवसेना यूबीटी के बयान ने राजनीति को गरमा दिया है।
  • शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव में हार के बाद कहा कि मुंबई में शिवसेना यूबीटी का महापौर बनते देखना उनका सपना बना हुआ है और अगर भगवान की कृपा हुई तो यह सपना अभी भी सच हो सकता है। हालांकि उन्होंने ये साफ नहीं किया कि ऐसा कैसे संभव है।
  • शिवसेना यूबीटी के नेता सुनील प्रभु ने तर्क दिया है कि भाजपा की बीएमसी चुनाव में सफलता सिर्फ इसलिए मिली है क्योंकि शिवसेना एकजुट नहीं है।
  • कांग्रेस के पूर्व नेता संजय झा ने भी कहा है कि अगर शिवसेना एकजुट होती तो बीएमसी चुनाव में भाजपा के जीतने की कोई संभावना नहीं थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed