फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai BMC headquarters including 50 hospitals received bomb threats

Maharashtra: बीएमसी मुख्यालय सहित मुंबई के 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात शख्स ने भेजा ई-मेल

Wed, 19 Jun 2024 02:31 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 02:31 AM IST
सार

बीएमसी मुख्यालय सहित जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल के साथ ही 50 से अधिक अस्पतालों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। सूचना के बाद मुंबई पुलिस को टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Mumbai BMC headquarters including 50 hospitals received bomb threats
बीएमसी मुख्यालय - फोटो : ANI

विस्तार

बीएमसी मुख्यालय सहित मुंबई के करीब 50 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात शख्स द्वारा मंगलवार को ई-मेल आईडी पर धमकी भरे मेल भेजे गए। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बीएमसी अधिकारियों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस ने बीएमसी मुख्यालय सहित अस्पतालों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी भरे ईमेल वीपीएन नेटवर्क का उपयोग करके भेजे गए थे। पुलिस ने कहा कि भेजने वाले की पहचान और धमकी का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुंबई पुलिस की इस मामले में आगे की जांच जारी है। हालांकि, इससे पहले देश के 41 हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ये फर्जी निकलीं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, बीएमसी मुख्यालय सहित जसलोक अस्पताल, रहेजा अस्पताल, सेवन हिल्स अस्पताल, कोहिनूर अस्पताल, केईएम अस्पताल, जेजे अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल के साथ ही 50 से अधिक अस्पतालों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली है। जिसके बाद मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद मुंबई पुलिस को टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। मौके पर बम निरोधक दस्ता को भी बुलाया गया। हालांकि, काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद भी पुलिस को मौके से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मुंबई का वीपी रोड पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई अड्डों को भेजे गए ई-मेल में एक जैसा संदेश 
इससे पहले चेन्नई, पटना और जयपुर समेत 41 हवाई अड्डों को भी बम से उड़ाने की इसी तरह की धमकियां मिलीं। इन फर्जी धमकी भरे ई-मेल के पीछे 'केएनआर' नामक एक ऑनलाइन समूह का हाथ होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि समूह ने कथित तौर पर एक मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे थे। हवाई अड्डों को प्राप्त ई-मेल में लगभग एक जैसा संदेश था, 'हैलो, हवाई अड्डे में विस्फोटक छिपाए गए हैं। बम जल्द ही फट जाएंगे। तुम सब मर जाओगे।' सूत्रों ने बताया कि सभी हवाई अड्डों ने इस धमकी को फर्जी बताया और यात्रियों की आवाजाही को यथासंभव निर्बाध रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed