फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Bihar laborer dies after three-storey building collapses CM Nitish announces compensation of Rs 22 lakh

Mumbai: तीन मंजिला इमारत गिरने से बिहार के मजदूर की मौत, सीएम नीतीश ने किया 22 लाख रुपये के मुआवजे का एलान

Thu, 09 Jun 2022 10:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पटना Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंग ने बताया कि बांद्रा के शास्त्री नगर की एक बिल्डिंग रात सवा बारह बजे गिर गयी। यह बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर  समेत कुल तीन फ्लोर की थी। ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित रह गए।

विज्ञापन
Mumbai Bihar laborer dies after three-storey building collapses CM Nitish announces compensation of Rs 22 lakh
बांद्रा में इमारत ढहने से बिहार के मजदूर की मौत, बिहार के मुख्यमंत्री ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के बांद्रा के शास्त्रीनगर इलाके में बुधवार की देर रात एक तीन मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मृतक की पहचान बिहार के कटिहार जिले के निवासी के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंग ने बताया कि बांद्रा के शास्त्री नगर की एक बिल्डिंग रात सवा बारह बजे गिर गयी। यह बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर  समेत कुल तीन फ्लोर की थी। ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित रह गए। पहली मंजिल पर मौजूद छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं दूसरी मंजिल पर मौजूद सत्रह में से 16 16 लोग जख्मी हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


बांद्रा के भाभा अस्पताल के एएमओ डॉ. पूर्वा ने जानकारी दी कि "कुल 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें एक व्यक्ति मृत था। 17 घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि एक व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में जिस मृतक की पहचान हुई है वो पेशे से मजदूर थे। इस हादसे में जितने भी घायल हुए हैं वो सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इनमें अधिकतर कटिहार के बारसोई के रहने वाले बताये जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान बारसोई प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत स्थित रघुनाथपुर ग्राम निवासी के रूप में हुई है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जताया दु:ख
मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरने की घटना में बिहार के रहने वाले 1 मजदूर की मृत्यु दुखद है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


बिहार के स्थानिक आयुक्त को दिए निर्देश
हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए हैं। - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed