{"_id":"63c625be8d48332b163ce2ea","slug":"mumbai-before-pm-modi-visit-shinde-fadnavis-s-cutouts-outside-uddhav-thackeray-house-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई यात्रा से पहले घमासान, उद्धव के घर के बाहर लगे शिंदे-फडणवीस के कटआउट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई यात्रा से पहले घमासान, उद्धव के घर के बाहर लगे शिंदे-फडणवीस के कटआउट
Tue, 17 Jan 2023 10:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:06 AM IST
सार
भाजपा के एक नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबंची शिवसेना के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएमसी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंच रहे हैं। वह यहां कुछ कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री के दौरे से पहले भाजपा व उद्धव ठाकरे गुट के बीच घमासान तेज हो गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के मुंबई दौरे से ठीक दो दिन पहले उद्धव ठाकरे के घर के बाहर भाजपा नेताओं के बड़े कटआउट लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, बाला साहेब ठाकरे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कटआउट उद्धव ठाकरे के घर के बाहर दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और बीएमसी चुनाव के लिए भाजपा और शिंदे की अगुवाई वाली बालासाहेबंची शिवसेना के लिए जमीन तैयार करने में मदद मिलेगी। बता दें, बीएमसी का कार्यकाल पिछले साल मार्च में समाप्त हुआ था।
विज्ञापन
मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
मुंबई दौरे के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे, साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।