फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Bank Manager Demands Sex Favours from Farmer Wife in Exchange for Loan

लोन के बदले बैंक मैनेजर ने किसान की पत्नी से की शारीरिक संबंध बनाने की मांग, मामला दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 24 Jun 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Mumbai: Bank Manager Demands Sex Favours from Farmer Wife in Exchange for Loan

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के बुल्ढाना जिले में एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा फसल रिण मंजूरी के लिए कथित रूप से किसान की पत्नी से अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग करने वाली घटना की आज निंदा की। 

विज्ञापन


चव्हाण ने इसे महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य के लिए एक ‘‘शर्म की बात’’ और ‘‘धब्बा’’ बताया। 

बुल्ढाना जिला स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बैंक प्रबंधक राजेश हिवसे के खिलाफ गत गुरूवार को एक मामला दर्ज किया गया। यह मामला तब दर्ज किया गया जब बैंक में फसल रिण के लिए आवेदन देने वाली मलकपुर तहसील के दताला गांव निवासी एक महिला ने एक शिकायत दर्ज करायी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला जब अपने पति के साथ बैंक गई थी तब बैंकर ने उसका नम्बर ले लिया था। उसने बाद में महिला को फोन किया और रिण अर्जी आगे बढ़ाने के बदले उसके सामने अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाद में हिवसे ने महिला को अपनी मांगों के लिए तैयार करने के लिए एक संदेश वाहक को उसके पास भेजा। पुलिस ने बताया कि महिला ने बैंकर से हुई बातचीत रिकार्ड कर ली और बाद में गुरूवार को एक शिकायत के साथ उसे पुलिस को सौंप दिया। 


चव्हाण ने कहा, ‘‘किसानों को ऋण माफी और फसल बीमा नहीं मिल रहा है और वे फसल ऋण का भी लाभ नहीं उठा सकते। एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा फसल रिण मंजूरी के लिए किसान की पत्नी से कथित रूप से अपनी यौन इच्छाओं की पूर्ति की मांग करने वाली घटना हैरान करने वाली और निंदनीय है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed