फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai attack threat: Cops to travel to Haryana and UP as some numbers traced to 2 states

Mumbai Threat: हरियाणा-उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी क्राइम ब्रांच की टीमें, मुंबई पुलिस ने ट्रेस किए नंबर

Mon, 22 Aug 2022 11:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 11:21 PM IST
सार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे संदेशों में बताए गए सात नंबरों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन नंबरों के एक तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं।

विज्ञापन
Mumbai attack threat: Cops to travel to Haryana and UP as some numbers traced to 2 states
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी देने वाले संदेशों में उल्लिखित मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण से उन्हें उत्तर प्रदेश और हरियाणा से ट्रेस किया है। पुलिस की टीमें जल्द इन राज्यों की यात्रा करेंगी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


19 अगस्त की रात करीब 11.45 बजे ट्रैफिक पुलिस के वर्ली कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर वॉट्सएपर पर संदेश प्राप्त हुए थे  जिसमें पाकिस्तान के कोड वाले फोन नंबर से शहर में 26/11 जैसे हमले की चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को मुंबई के पालघर जिले के विरार से हिरासत में लिया जिससे पिछले तीन दिनों से अपराध शाखा पूछताछ कर रही है।   

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे संदेशों में बताए गए सात नंबरों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, मोबाइल फोन नंबरों के एक तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि कुछ नंबर उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हैं। अपराध शाखा की टीमें इन नंबरों के उपयोगकर्ताओं, उनकी प्रोफाइल और प्रेषक को ये नंबर कैसे प्राप्त हुए, के बारे में पता लगाने के लिए इन राज्यों की यात्रा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तृत जानकारी देने से इनकार कते हुए उन्होंने कहा कि विरार के व्यक्ति से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरे संदेशों में से एक में कहा गया था कि छह लोग हमले को अंजाम देंगे। जबकि दूसरे संदेश में कहा गया था कि मुंबई को उड़ाने की तैयारी है जो 26/11 हमले की यादें ताजा कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed