Mumbai Airport: एमआईएएल ने स्पाइस जेट की उड़ानों में व्यवधान से संबधित सलाह हटाई, कहा- सुलझ गया वित्तीय मुद्दा
एमआईएएल ने सोमवार को स्पाइस जेट की उड़ानों में संभावित व्यवधान के बारे में जारी की गई सलाह को हटा दिया है। इसके तुरंत बाद, स्पाइस जेट ने कहा कि एयरलाइन और एमआईएएल ने मिलकर एक छोटे से वित्तीय मुद्दे को सुलझा लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई हवाई अड्डे का संचालन करने वाले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने सोमवार को स्पाइस जेट की उड़ानों में संभावित व्यवधान के बारे में जारी की गई सलाह को हटा दिया है। इसके तुरंत बाद, स्पाइस जेट की तरफ से भी बयान जारी किया गया। स्पाइस जेट ने कहा कि एयरलाइन और एमआईएएल ने मिलकर एक छोटे से वित्तीय मुद्दे को सुलझा लिया है।
एमआईएएल ने सोशल मीडिया पर जारी की थी सलाह
सोमवार की शाम करीब 7.30 बजे, एमआईएएल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक सलाह जारी की थी। इसमें कहा गया था कि स्पाइस जेट की उड़ानें 13 अगस्त की आधी रात से प्रभावित हो सकती हैं। आगे कहा गया था कि स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम असुविधा हो। इसके एक घंटे से भी कम समय में एमआईएएल एक्स से अपनी पोस्ट हटा दी। इसके तुरंत बाद स्पाइस ने एक बयान जारी किया और बताया कि एयरलाइन और एमआईएएल ने मिलकर एक छोटे वित्तीय मुद्दे को सुलझा लिया है। हालांकि, इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी गई।
स्पाइस जेट के प्रवक्ता का बयान
स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘एमआईएएल द्वारा यात्रियों को जारी की गई सलाह हटा दी गई है। मुंबई में हमारी उड़ाने सामान्य रूप से संचालित हो रही है। स्पािस जेट और एमआईएएल ने मिलकर एक छोटे से वित्तीय मुद्दे को सुलझा लिया है।’ आपको बता दें कि बीते कुछ समय से स्पाइस जेट को वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्पाइस जेट अपने कर्मचारियों के वेतन देने में देरी कर रही है। स्पाइस जेट ने सोमवार को कहा कि मुंबई में यात्रियों को निर्बाध यात्रा का अनुभव प्रदान करने के लिए एयरलाइन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उधर एमआईएएल ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘यात्रियों को उनकी उड़ानों की स्थिति के बारे में स्पाइस जेट के कॉल सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.