{"_id":"6446bb50dc0150d91b0f4fd4","slug":"mumbai-7-held-in-anc-raids-since-apr-14-drugs-worth-rs-1-65-cr-seized-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: 10 दिन की एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी में सात गिरफ्तार, 1.65 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: 10 दिन की एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी में सात गिरफ्तार, 1.65 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त
Mon, 24 Apr 2023 10:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:54 PM IST
सार
मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल (एनएनसी) ने बीते एक पखवाड़े में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कथित तौर पर 1.65 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक्स सेल (एनएनसी) ने बीते एक पखवाड़े में सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कथित तौर पर 1.65 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांदिवली, वर्ली, बांद्रा और घाटकोपर में एएनसी के छापों के बाद गिरफ्तारियां की गईं, जिसके बाद छह मामले दर्ज किए गए। अधिकारी ने कहा, 'कांदिवली में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को 14 अप्रैल को 28 लाख रुपये मूल्य के हाइड्रोपोनिक वीड के साथ गिरफ्तार किया गया था। 1
विज्ञापन
8 अप्रैल को वर्ली एएनसी यूनिट ने गोरेगांव पश्चिम से 92.4 ग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी कीमत 27.72 लाख रुपये थी। बांद्रा और घाटकोपर इकाइयों के तीन अभियानों में 354 ग्राम मेफेड्रोन जब्त किया गया जिसकी कीमत 70 लाख रुपये है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कांदिवली के चारकोप से 36.90 लाख रुपये मूल्य की 1.230 किलोग्राम चरस जब्त की गई।