फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: 65-year-old man arrested with heroin worth Rs 3 crore, ANC is probing the case

मुंबई: तीन करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार, एएनसी मामले की जांच में जुटी

Mon, 17 Jan 2022 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 17 Jan 2022 10:53 PM IST
सार

ड्रग तस्कर अमानुल्लाह खान को एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
Mumbai: 65-year-old man arrested with heroin worth Rs 3 crore, ANC is probing the case
Mumbai Police

विस्तार

मुंबई में मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने राजस्थान के एक 65 वर्षीय व्यक्ति को तीन करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान प्यारे अमानुल्लाह खान के रूप में हुई है, जो राजस्थान के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि एएनसी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंबई में राजस्थान से रेल और सड़क मार्ग से बड़ी मात्रा में ड्रग्स की आपूर्ति की जा रही है। जिसके बाद ही आरोपी को एएनसी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


कैसे पकड़ाया ड्रग तस्कर
अधिकारी ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएनसी की टीम ने उपनगरीय बोरीवली में जाल बिछाया और नशे की डिलीवरी के लिए आए बुजुर्ग व्यक्ति को तीन करोड़ रुपये की एक किलो हेरोइन के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


आरोपी पुलिस हिरासत में बंद
ड्रग तस्कर अमानुल्लाह खान को एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। फिलहाल आरोपी को 19 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed