{"_id":"612bbfd68ebc3e264c1158f3","slug":"mumbai-18-inmates-of-mankhurd-children-home-found-coronavirus-positive-in-3-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मनखुर्द के बाल गृह में कोरोना वायरस का प्रकोप, तीन दिन में 18 बच्चे मिले संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मनखुर्द के बाल गृह में कोरोना वायरस का प्रकोप, तीन दिन में 18 बच्चे मिले संक्रमित
Sun, 29 Aug 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:41 PM IST
सार
कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर की समयावधि करीब आने के साथ एक समय में इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थिति फिर बिगड़ने लगी है। यहां के एक बाल गृह में तीन दिन में कोरोना संक्रमण के 18 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के पूर्वी उपनगरीय मनखुर्द इलाके में स्थित एक बाल गृह में तीन दिनों में कुल 18 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को यहां कोरोना संक्रमण के 15 मामले सामने आए थे। संक्रमितों को चेंबूर में स्थित एक आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बाल गृह में एक बच्चा कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, जिसे शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन दो और बच्चे कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे। इस तरह तीन दिन के अंदर यहां बच्चों में कोविड-19 महामारी के कुल 18 मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बाल गृह में हर महीने कोरोना वायरस जांच की जा रही है। बता दें कि बीते गुरुवार को मुंबई नागरिक निकाय ने एक बयान में बताया था कि यहां एक निजी अनाथ आश्रम और बोर्डिंग स्कूल के 22 बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से कुछ बच्चों की आयु 12 साल से भी कम थी।
विज्ञापन