{"_id":"5746d8b94f1c1ba22c691f3b","slug":"mumbai-15-year-old-steals-mom-s-jewellery-rs-1-76-lakh-to-help-boyfriend-buy-a-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के गहने चुराकर बॉयफ्रेंड को दिला दी स्पोर्ट्स बाइक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मां के गहने चुराकर बॉयफ्रेंड को दिला दी स्पोर्ट्स बाइक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
नवी मुंबई से हैरान करने वाली खबर आई है। मामला खोपोली पुलिस स्टेशन का है, जहां पर एक डॉक्टर ने घर से 1.76 लाख (7 तोला) के आभूषणों की चोरी और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब केस की पड़ताल की तो पता चला कि डॉक्टर की 15 साल की बेटी ने ही मां के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। लड़की ने बॉयफ्रेंड को स्पोर्ट्स बाइक दिलाने के लिए घर में चोरी की थी।
मुंबई पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर एसएम शिंदे ने बताया कि बाजारपेंठ इलाके के एक डॉक्टर ने उनके पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौ मई को उनके घर से सात तोला सोना चोरी हो गया था। उस समय घर पर सिर्फ उनकी बेटी थी। इसके बाद 23 मई को डॉक्टर ने बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की पड़ताल तत्काल शुरू की।
जांच से पुलिस को पता चला कि लड़की का 20 साल का एक बॉयफ्रेंड है, जो कि कॉलेज में पड़ता है। वह गरीब परिवार से है, इसलिए स्पोर्ट्स बाइक नहीं खरीद सकता था। लड़की ने घर से आभूषण चोरी करके बॉयफ्रेंड को दे दिए थे, जिन्हें बेचकर उसने 85000 रुपए की बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 23 मई को घर से गायब हुई लड़की अगले दिन मंगलवार को लौटी थी। जब माता-पिता ने उससे पूछा कि वह कहां गई थी, तो उसने कहा कि बड़े भाई से झगड़ा हो गया था, इसलिए वह करजत चली गई थी और वहीं पर रात को रही थ्ाी। उसने बिना बताए घर से बाहर जाने के लिए माता-पिता से माफी भी मांगी। हालांकि, वह ज्यादा देर सच को छिपा नहीं सकी और पुलिस ने जब माता-पिता के सामने उससे पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया वह बॉयफ्रेंड के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर घूमना चाहती थी, इसलिए उसने चोरी की थ्ाी।