फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukul Roy joins TMC leaving BJP, reactions of politicians, all you need know

मुकुल रॉय की घर वापसी: भाजपा ने बताया अवसरवादी, पढ़ें किसने कसा कैसा 'सियासी तंज'

Fri, 11 Jun 2021 06:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Jun 2021 06:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के दिग्गज नेता मुकुल रॉय शुक्रवार को भाजपा को बड़ा झटका देते हुए बेटे सहित एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के खेमें में शामिल हो गए। इस रिपोर्ट में पढ़िए कि रॉय के इस फैसले पर किसने क्या प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Mukul Roy joins TMC leaving BJP, reactions of politicians, all you need know
तृणमूल कांग्रेस में वापस आए मुकुल रॉय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में करारी हार पाने के बाद शुक्रवार को भाजपा को बंगाल में फिर तगड़ा झटका लगा। एक समय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए राज्य के दिग्गज नेता मुकुल रॉय वापस तृणमूल कांग्रेस में चले गए। रॉय के इस कदम का बनर्जी ने स्वागत किया है तो भाजपा ने उन्हें अवसरवादी करार दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा में मुकुल रॉय को धमकाया गया: ममता बनर्जी 
ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा में उन्हें धमकाया गया, इससे उनकी सेहत पर असर पड़ा है। हम उनका स्वागत करते हैं। वह पार्टी में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं, इस सवाल पर कि अगर और नेता वापस आने की इच्छा जताते हैं तो क्या पार्टी इसकी अनुमति देगी, बनर्जी ने कहा कि जिन्होंने पार्टी की आलोचना की, चुनाव से पहले धोखा दिया, हम उन्हें वापस नहीं लेंगे।
विज्ञापन


मुकुर रॉय का राजनीति में समय समाप्त: अर्जुन सिंह
बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि मुकुल रॉय कभी भी जनता के नेता नहीं थे। उन्होंने कहा कि बंगाल में राजनीति एसी कमरों में बैठकर नहीं की जा सकती। उनका राजनीति में समय पूरा हो गया है। कोई उन पर भरोसा नहीं करता है। सिंह ने दावा किया कि सबको पता है कि उन्होंने भाजपा की अंदरूनी जानकारियां तृणमूल को उपलब्ध करवाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौमित्र खान ने मुकुल रॉय को बताया मीर जाफर

मुकुल रॉय के टीएमसी में शामिल होने पर भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में प्रवेश करने के लिए एक मीर जाफर रखा था, इतिहास में मीर जाफर होता है जो पूरी जाति को, पूरे देश को खत्म कर देता है। उन्होंने मुकुल रॉय को मीर जाफर की संज्ञा दी।

पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा : मुर्मू
पश्चिम बंगाल से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि मुकुल रॉय मुझसे पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने हमारी पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में उचित सम्मान के साथ अच्छी भूमिका निभाई। आज मुझे पता चला कि वह टीएमसी में लौट गए हैं। यह पूरी तरह से उनकी बात है। वही इसके बारे में कुछ कह सकते हैं। लेकिन इससे हमारी पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

अब भी देर नहीं हुई है : बोस

प्रदेश भाजपा महासचिव सायंतन बोस ने कहा कि पश्चिम बंगाल भाजपा ने पार्टी के खिलाफ जाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष अंतिम फैसला लेंगे। समिति का गठन पिछले साल किया गया था, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है।

बोस ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन याद रखना चाहिए कि मुकुल रॉय से काफी बड़े कई बड़े नेता पहले बीजेपी छोड़ चुके हैं। आज उनके साथ बीजेपी का एक भी कार्यकर्ता नहीं गया। इसलिए, वह पार्टी छोड़ सकते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसका हमारे संगठन पर बहुत प्रभाव पड़ेगा।

बोस ने कहा कि मुकुल रॉय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने इसके लिए मना भी नहीं किया। यहां तक कि जब उन्हें इस चुनाव के लिए कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की गई, तो उन्होंने मना नहीं किया। मुझे नहीं पता, शायद कल वह कहेंगे कि टीएमसी में अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed