{"_id":"631ff679c03a1e7bba0beac2","slug":"mukul-rohatgi-set-to-take-over-as-attorney-general-for-india-again-second-stint-from-first-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukul Rohtagi: मुकुल रोहतगी बनेंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल, एक अक्तूबर से शुरू करेंगे अपना दूसरा कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mukul Rohtagi: मुकुल रोहतगी बनेंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल, एक अक्तूबर से शुरू करेंगे अपना दूसरा कार्यकाल
Tue, 13 Sep 2022 09:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:16 AM IST
सार
मुकुल रोहतगी को दूसरी बार अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मुकुल रोहतगी होंगे अटॉर्नी जनरल
- फोटो : PTI
विस्तार
मुकुल रोहतगी को देश के अगले और 14वें अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है। वे एक अक्तूबर से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे। रोहतगी केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। रोहतगी इससे पहले जून 2014 में भी अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किए गए थे और जून 2017 तक सेवा दी थी। वेणुगोपाल ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को संकेत दिया था कि वह 30 सितंबर के बाद पद पर नहीं होंगे। इस साल जून के अंत में, एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह एक्सटेंशन 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
क्या होता है अटॉर्नी जनरल का पद?
अटॉर्नी जनरल केंद्र सरकार के लिए देश के सबसे शीर्ष कानून अधिकारी और मुख्य कानूनी सलाहकार होते हैं। जो सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अटॉर्नी जनरल सरकार का प्रथम विधि अधिकारी होता है।
विज्ञापन