{"_id":"60eee8d07d340779584b7893","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-says-ulema-played-important-role-in-spreading-awareness-about-covid-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकवी बोले: कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता फैलाने में उलेमाओं-धर्मगुरुओं ने निभाई अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नकवी बोले: कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता फैलाने में उलेमाओं-धर्मगुरुओं ने निभाई अहम भूमिका
Wed, 14 Jul 2021 07:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Jul 2021 07:15 PM IST
सार
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि कोरोना रोधी टीकाकरण को लेकर जागरुकता फैलाने और अफवाहों को खत्म करने में उलेमाओं और धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकवी ने कई मुस्लिम धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'इस सरकार में समाज के सभी वर्गों की तरह अल्पसंख्यकों का भी बराबर से सशक्तिकरण किया गया है और आगे भी किया जाएगा।'
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया, ‘दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। उलेमाओं, धार्मिक लोगों, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र के लोगों ने इसको लेकर जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ‘जान है तो जहान है’ के तहत लोगों में जागरूकता फैलाई गई है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘इस बात को सभी लोग जानते हैं कि कोरोना से मुक्ति का एकमात्र उपाय टीका है। अब बड़ी संख्या में लोग टीके की खुराक ले रहे हैं।’