{"_id":"617275816fa0347b787b40f0","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-says-selection-of-haj-pilgrims-to-be-based-on-covid-appropriate-criteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री नकवी बोले: हजयात्रियों को लेनी होंगी टीके की दोनों खुराकें, अगले महीने होगी यात्रा की आधिकारिक घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री नकवी बोले: हजयात्रियों को लेनी होंगी टीके की दोनों खुराकें, अगले महीने होगी यात्रा की आधिकारिक घोषणा
Fri, 22 Oct 2021 01:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:55 PM IST
सार
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बार सऊदी अरब और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवंबर प्रथम सप्ताह में की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों को कोरोना रोधी टीकों की दोनों खुराकें लेनी होंगी। उन्होंने कहा कि हज-2022 की पूरी प्रक्रिया भारत एवं सऊदी अरब की सरकारों की ओर से तय कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत होगी। हज समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के बाद नकवी ने यह भी कहा कि हज-2022 की आधिकारिक घोषणा अगले महीने के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उसी समय आवेदन की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, 'इस बार सऊदी अरब और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हज 2022 की अधिकृत घोषणा नवंबर प्रथम सप्ताह में की जाएगी, उसके साथ ही हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी।'
विज्ञापन
नकवी के मुताबिक, भारत और सऊदी अरब में हज-2022 के लिए जाने वाले लोगों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल और स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई के सम्बन्ध में विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। हज 2022 में महामारी की स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल-दिशानिर्देशों का मुस्तैदी से पालन किया जाएगा। नकवी ने कहा कि कोरोना महामारी एवं उसके प्रभाव को ध्यान में रखकर हज व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन एवं सुधार किया गया है। इनमें भारत एवं सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था। बिना मेहरम हज यात्रा के तहत जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किए थे वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना मेहरम के हज पर जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है।