{"_id":"60ecc4ba8ebc3e4aeb5fa0b6","slug":"mukhtar-abbas-naqvi-says-modi-governments-decisions-freed-the-country-from-the-disease-of-policy-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अब्बास नकवी बोले: मोदी सरकार के फैसलों ने देश को नीतिगत विफलता की बीमारी से किया मुक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुख्तार अब्बास नकवी बोले: मोदी सरकार के फैसलों ने देश को नीतिगत विफलता की बीमारी से किया मुक्त
Tue, 13 Jul 2021 04:09 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:09 AM IST
सार
- केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा, पीएम मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से राजनीति को राष्ट्रनीति और शासन को सुशासन में तब्दील किया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार की हर कल्याण योजना ‘गरिमा के साथ विकास’ और ‘तुष्टिकरण के बिना सशक्तीकरण’ के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी जरूरतमंदों को लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : एनआई
विस्तार
केंद्र सरकार की सही समय पर सटीक फैसले लेने से देश आज नीतिगत विफलता की बीमारी से मुक्त हो गया है। मोदी सरकार के सात साल के कामकाज की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को कहा, केंद्र की पारदर्शी और नतीजे देने वाली प्रणाली ने सत्ता के दलालों की रोजी रोटी बंद कर दी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में मंत्री ने गिनाए मोदी सरकार के काम
मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया है कि सत्ता के गलियारों में लूट खसोट बंद हो। रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी के शपथ ग्रहण समारोह में नकवी ने कहा, पिछले सात वर्षों के दौरान, मोदी सरकार ने देश के विकास, गरीब और कमजोर वर्गों की गरिमा व जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी फैसले लिये। के साथ विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ इच्छाशक्ति से राजनीति को राष्ट्रनीति और शासन को सुशासन में तब्दील किया है। उन्होंने कहा, मोदी सरकार की हर कल्याण योजना ‘गरिमा के साथ विकास’ और ‘तुष्टिकरण के बिना सशक्तीकरण’ के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी जरूरतमंदों को लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
2.3 करोड़ गरीबों को मिला घर
नकवी ने कहा, मोदी सरकार ने गरीबों की सुध लेते हुए उन्हें 2.3 करोड़ घर दिये, किसान सम्मान निधि के तहत अन्नदाताओं को 11.23 करोड़ रुपये दिये गए। उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ जरूरतमंद महिलाओं को दिये गए रसोई गैस सिलिंडर। इसी तरह मुद्रा योजना से 30 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया।
सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन से हर वर्ग को बनाया प्रगति का साझेदार
नकवी ने कहा, मोदी सरकार ने ‘सुधार, प्रदर्शन व परिवर्तन’ की प्रतिबद्धता के साथ हर वर्ग को प्रगति का समान भागीदार बनाया है। कोरोना का उदाहरण देते हुए नकवी ने कहा, शुरुआत में भारत के पास कोरोना के उपचार की व्यवस्था न के बराबर थी लेकिन एक साल बाद आज केंद्र सरकार ने प्रभावी ढंग से कोरोना अस्पतालों की व्यवस्था सुनिश्चित की है और चुनौतियों का सामना करने के लिए संसाधन विकसित किए हैं।