फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukhtar abbas naqvi says hunar haat will make comeback in september theme would be local to global

सितंबर से शुरू होगा हुनर हाट, लोकल से ग्लोबल होगी थीम: मुख्तार अब्बास नकवी

Sat, 23 May 2020 01:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 May 2020 01:26 PM IST
सार

  • मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा।
  • इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
mukhtar abbas naqvi says hunar haat will make comeback in september theme would be local to global
मुख्तार अब्बास नकवी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह ‘लोकल से ग्लोबल’ थीम पर आधारित होगा।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अब इस आयोजन में पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्पकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।


नकवी ने एक बयान में कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले ‘हुनर हाट’ के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं। देश के दूर-दराज के क्षेत्रों के दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों, हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार देने वाला ‘हुनर हाट’ स्वदेशी हस्तनिर्मित उत्पादनों का ‘प्रामाणिक ब्रांड’ बन गया है।’
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित ‘हुनर हाट’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पहुंच कर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसला अफजाई की थी। मोदी ने ‘मन की बात’ में भी ‘हुनर हाट’ के स्वदेशी उत्पादनों और दस्तकारों के काम की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकवी के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन में मिले समय का सदुपयोग कर दस्तकारों, कारीगरों ने अगले ‘हुनर हाट’ की उम्मीद में बड़ी तादाद में हस्तनिर्मित दुर्लभ स्वदेशी सामग्री को तैयार किया है जिसे ये दस्तकार, कारीगर अगले ‘हुनर हाट’ में प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए लाएंगे।


उन्होंने बताया कि ‘हुनर हाट’ में सामजिक दूरी, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी, साथ ही ‘जान भी जहान भी’ नाम से एक मंडप होगा जहां लोगों को ‘पैनिक नहीं प्रिकॉशन’ (डरे नहीं एहतियात बरतें) की थीम पर जागरुकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed