फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukhtar Abbas Naqvi Says, Al-Qaeda is the problem, not the protection of Muslims

Naqvi on Al qaeda: नकवी बोले- 'अलकायदा' मुसलमानों के लिए मुसीबत, इस्लाम की आड़ में लहू बहाना इनका काम

Wed, 08 Jun 2022 10:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jun 2022 10:02 PM IST
सार

नकवी ने कहा कि अलकायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं करता बल्कि उनके लिए मुसीबत खड़ा करता है।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi Says, Al-Qaeda is the problem, not the protection of Muslims
नकवी ने अलकायदा पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा भारत पर हमले की धमकी देने के बाद राज्यसभा के सांसद और केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अल-कायदा मुसलमानों की हिफाजत नहीं करता बल्कि उनके लिए मुसीबत खड़ा करता है। ये लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहु-लुहान करना चाहते हैं। जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा में फंस रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि हिंदुस्तान की अनेकता में एकता की ताकत को कमजोर नहीं कर सकते।

विज्ञापन


कुछ लोग चुनिंदा मानवाधिकार पर सवाल उठाते हैं: नकवी
कुछ लोग भारत में मानवधिकार पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन जहां पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों का खुलेआम कत्लेआम हो रहा, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा की हर सीमा पार हो गई हो वहा पर अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। 
विज्ञापन


अलकायदा ने दी धमकी
बता दें कि भारत में पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी से अब आतंकवादी संगठन अलकायदा भी नाराज हो गया है। उसने भारत के कई राज्यों में हमले की धमकी है। आतंकवादी समूह अल-कायदा ने कहा है कि वह पैगंबर के सम्मान में लड़ने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती हमले शुरू करेगा। वहीं इस टिप्पणी को लेकर दुनिया के कई मुस्लिम देशों ने पहले ही भारत से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन देशों ने जताई नाराजगी
पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी के बाद कतर, ईरान, इराक, कुवैत ने भारतीय राजनयिकों को पहले ही तलब कर इसकी कड़ी निंदा की। इसके अलावा इस सूची में इंडोनेशिया, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव भी शामिल हैं।

अलकायदा का रवैया खुदा, मानवता, इस्लाम व पैगंबर विरोधी: संघ

  • आतंकवादी संगठन अलकायदा की भारत पर हमले की धमकी के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि ऐसे संगठन सिर्फ हिंसा फैलाने के लिए काम करते हैं। अलकायदा ने मंगलवार को बयान जारी कर दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमले के धमकी दी थी। संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि अलकायदा का रवैया खुदा विरोधी, इस्लाम विरोधी, पैगंबर विरोधी और इंसानियत विरोधी है।
  • उन्होंने कहा, पैगंबर मोहम्मद ने भी मक्का से मदीना की यात्रा धार्मिक वजहों से की थी। उनका लक्ष्य दुनिया से सभी विवाद मिटाना था। वह अपने अनुयायियों से लगातार यह कहते रहे कि किसी तरह की हिंसा न करें। उनका मानना था कि सभी तरह की हिंसा और विवाद को खत्म करके ही शांति हासिल की जा सकती है। इसलिए जो भी अल कायदा कर रहा है वह न सिर्फ ईश्वर बल्कि मानवता, इस्लाम और पैगंबर के भी खिलाफ है। ऐसी शैतानिक ताकतों को उचित जवाब देने के लिए हम प्रार्थना करते हैं कि दुनिया में शांति हो। हम प्रार्थना करते हैं कि भारत में सौहार्द हो। हम प्रार्थना करते हैं कि इस आतंकी संगठन के आकाओं को ज्ञान प्राप्त हो और ईश्वर ऐसी शैतानी ताकत को सबक सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed