{"_id":"5baa898f867a557eb34152e4","slug":"mukesh-ambani-tops-in-barclays-hurun-rich-list-2018-wealth-increased-by-rs-12-50-crore-every-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर घंटे कमाए 12.50 करोड़ रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने पिछले साल हर घंटे कमाए 12.50 करोड़ रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार्कलेज-हुरुन इंडिया-2018 की सूची में लगातार सातवें साल भी मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। सबसे खास बात है कि पिछले साल उनकी संपत्ति में हर घंटे 12.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। उनके पास 3710 अरब की कुल संपत्ति है।
विज्ञापन
इस सूची में सबसे अमीर 31 भारतीयों को शामिल किया गया है। इन सभी के पास संयुक्त रूप से देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का एक चौथाई हिस्सा (719 अरब रुपया) है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा अप्रैल 2018 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारत की कुल जीडीपी 2850 अरब थी।
विज्ञापन
वहीं असमानता की खाई पाटने के प्रयासों के बीच देश में पिछले एक साल में एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले भारतीयों की संख्या में 34 फीसदी का इजाफा हो गया है। इसका मतलब है कि 2017 की तुलना में 2018 में एक हजार करोड़ से ज्यादा के क्लब में 214 अमीर जुड़े हैं। इनमें सबसे युवा अमीर 24 वर्ष के ओयो के रितेश अग्रवाल हैं, तो सबसे बुजुर्ग अमीर 95 वर्षीय एमडीएच के धर्मपाल गुलाटी हैं।
विज्ञापन
सूची :
| नाम- | संपति(करोड़ में) | बढ़ोतरी (प्रतिशत में) | कंपनी | उम्र |
| मुकेश अंबानी | 3,71,000 | 44 | रिलायंस इंडस्ट्रीज | 61 |
| एसपी हिंदुजा एंड परिवार | 1,59,000 | # | हिंदुजा | 82 |
|
लक्ष्मी मित्तल एंड परिवार |
1,14,500 | 30 | आर्सेलर मित्तल | 68 |
| अजीम प्रेमजी | 96,100 | 21 | विप्रो | 73 |
| दिलीप सांघवी | 89,700 | 1 | सन फार्मास्यूटिकल्स | 62 |
| उदय कोटक | 78,600 | 25 | कोटक महिंद्रा बैंक | 59 |
| साइप्रस एस पूनावाला | 73,000 | 3 | सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया | 77 |
| गौतम अडानी एंड परिवार | 71,200 | 1 | अडानी इंटरप्राइजेज | 56 |
| साइप्रस पल्लोनजी मिस्त्री | 69,400 | 41 | शपूरजी पल्लोनजी | 50 |
| शपूर पल्लोनजी मिस्त्री | 69,400 | 41 | शपूरजी पल्लोनजी | 53 |