{"_id":"6039f6df8ebc3ee8f9761b8c","slug":"mukesh-ambani-threat-suv-owner-traced-police-do-not-rule-out-terror-angle-mumbai-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की हुई पहचान, पुलिस को नहीं मिला आतंकी कनेक्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मालिक की हुई पहचान, पुलिस को नहीं मिला आतंकी कनेक्शन
Sat, 27 Feb 2021 01:10 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 27 Feb 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली गाड़ी
- फोटो : Video Grab
मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को अभी तक इसमें कोई आतंकी एंगल नहीं मिला है। मुंबई संयुक्त सीपी मिलिंद भारंबे ने कहा कि पुलिस हर घटक की जांच कर रही है और इसमें आतंकी षडयंत्र होने की भी साजिश शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी इस मामले की जांच कर रही है और व्यापारी हिरेन मंसुख का बयान दर्ज कर लिया है। हिरेन मंसुख वहीं शख्स हैं, जिनके नाम पर चोरी की गई कार रजिस्टर है। यह वही कार है, जिसमें जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। पुलिस ने बताया कि वो एक दो हफ्ते पहले की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि जब भी कोई आतंकी हमला होता है तो कोई ना कोई संगठन इसकी जिम्मेदारी लेता है लेकिन 24 घंटे बीत गए हैं और अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इससे आतंकी षडयंत्र ना होने की बात को खारिज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में जो जिलेटिन छड़ें मिली थीं, वो नागपुर की कंपनी में बनी हैं लेकिन कंपनी के पास व्यक्तिगत ट्रेसिंग का कोई सिस्टम नहीं है। इसके अलावा कार में मुंबई इंडियंस लोगो का एक स्पोर्ट्स बैग भी मिला है। पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच कार के साथ क्या-क्या किया गया, इसकी जांच की जा रही है।
जिस इनोवा कार में संदिग्ध शख्स भागा था, उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंबानी के घर के पास खड़ी की गई कार को देखने वाले सिक्योरिटी कर्मी का बयान दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हमने अंबानी परिवार के किसी सदस्य का बयान दर्ज करने पर फैसला नहीं लिया है।
इधर रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि वो मुंबई पुलिस की ओर से की गई जल्द कार्रवाई का धन्यवाद करते हैं। हमें विश्वास है कि मुंबई पुलिस जल्द ही इस जांच के परिणाम सबके सामने लाएगी।