{"_id":"6335711d8440e022186e4feb","slug":"mukesh-ambani-security-has-been-increased-now-z-security-will-be-available-he-will-pay-himself-home-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब जेड प्लस सिक्योरिटी मिलेगी! भुगतान खुद ही करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ाई गई, अब जेड प्लस सिक्योरिटी मिलेगी! भुगतान खुद ही करेंगे
Thu, 29 Sep 2022 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:43 PM IST
सार
अंबानी की सुरक्षा को शीर्ष श्रेणी के जेड प्लस में अपग्रेड कर दिया गया है और इस संबंध में जल्द ही आवश्यक संचार किया जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब जेड प्लस सिक्योरिटी मिलेगी। इसका भु्गतान वे खुद ही करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और सुरक्षा समीक्षा के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुरक्षा कवर को 'जेड प्लस' की शीर्ष श्रेणी में अपग्रेड कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 65 वर्षीय अंबानी को पहली बार 2013 में भुगतान के आधार पर सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी का कवर दिया गया था। उनकी पत्नी नीता अंबानी के पास भी एक समान सशस्त्र कवर है। उनके पास Y+ श्रेणी की सुरक्षा है। इसमें कमांडो की संख्या भी कम है।
विज्ञापन
नवीनतम ब्लूमबर्ग इंडेक्स के अनुसार, अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। सूत्रों के मुताबिक, अंबानी की सुरक्षा को शीर्ष श्रेणी के जेड प्लस में अपग्रेड कर दिया गया है और इस संबंध में जल्द ही आवश्यक संचार किया जाएगा। केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कथित खतरे की आशंका के इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सिफारिश को औपचारिक रूप दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को मौजूदा कवर को 'जेड प्लस' तक बढ़ाने और इसकी सुरक्षा इकाई में और कमांडो शामिल करने के लिए कहा जा सकता है। कुल 40-50 कमांडो सुरक्षा इकाई का हिस्सा हो सकते हैं।
पिछले साल की शुरुआत में मुंबई में उनके घर के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी बरामद होने के बाद अंबानी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले एक अन्य उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी को पिछले महीने केंद्र सरकार द्वारा सीआरपीएफ कमांडो का 'जेड' श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवर दिया गया था। यह सुविधा भी भुगतान के आधार पर दी जा रही है।