{"_id":"6038755c8ebc3ee9296fb56b","slug":"mukesh-ambani-house-antilia-security-updates-a-car-carrying-gelatin-was-found-parked-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश की आशंका: मुकेश अंबानी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, संदिग्ध कार केस में सात लोगों से पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साजिश की आशंका: मुकेश अंबानी के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, संदिग्ध कार केस में सात लोगों से पूछताछ
Fri, 26 Feb 2021 12:25 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:25 PM IST
सार
- मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, सात लोगों से पूछताथ
- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही मुंबई क्राइम ब्रांच
- घर के बाहर संदिग्ध गाड़ी में जिलेटिन की 20 छड़ें मिलीं
विज्ञापन
मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
- फोटो : ANI
विस्तार
देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार के मामले में पुलिस ने सात लोगों से पूछताछ की है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस ने एंटीलिया के बाहर सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, इस संदिग्ध गाड़ी में से एक पत्र भी मिला है, जो हाथ से लिखा गया है। सूत्रों का कहना है कि चिट्ठी में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है। नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर तुम्हारे पास आएगा और पूरा इंतजाम हो गया है।’
विज्ञापन
बता दें कि इस संदिग्ध कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं और इसके अलावा कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटीलिया के बाहर मिली संदिग्ध गाड़ी को लेकर मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
Maharashtra: Visuals from outside Mukesh Ambani residence, Antilia in Mumbai where a car carrying Gelatin was found parked last night. pic.twitter.com/xeoN8mtoqZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 26, 2021
इस मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 286, 465, 473, 506(2), 120 (B) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिलेटिन का मिलना एक गंभीर मामला है, इसलिए इस मामले में आतंकवाद के एंगल से भी जांच की जा रही है।
गाड़ी के अंदर चिट्ठी भी मिली
जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में अपने कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी है। इसके साथ ही जगह-जगह तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी है कि गाड़ी की जांच के दौरान एक चिट्ठी भी मिली है। इस गाड़ी को देर रात लगभग एक बजे खड़ा किया गया था ।
स्कॉर्पियो कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। वहां गाड़ी का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है, वो मुकेश अंबानी की सुरक्षा के काफिले में किसी वाहन से मैच करता है। गुरुवार रात को ही पुलिस की तैनाती यहां बढ़ा दी गई थी और एंटीलिया के बाहर डॉग स्क्वायड, हम स्क्वायड की तैनाती कर दी थी।