{"_id":"5c9f5d58bdec22141e22382e","slug":"mufti-says-according-to-sharia-sukanya-prosperity-scheme-is-illegal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरिया के मुताबिक अवैध है सुकन्या समृद्धि योजना : मुफ्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरिया के मुताबिक अवैध है सुकन्या समृद्धि योजना : मुफ्ती
Sat, 30 Mar 2019 06:09 PM IST
अमर शर्मा
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
SSY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामिक मुफ्तियों के एक वर्ग ने प्रस्ताव पारित कर कहा कि सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) शरिया के मुताबिक अवैध है क्योंकि योजना के हिस्से के रूप में ब्याज अर्जित किया जाता है। जमीयत उलेमा ए हिन्द के मीडिया प्रभारी अजीमुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में बच्चियों के लिए चलाई जा रही छोटी बचत योजना पर यह प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
सिद्दीकी ने बताया कि एसएसवाई ब्याज पर आधारित है, इसलिए यह इस्लामिक शरिया के अनुसार अवैध है। नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह योजना आरंभ की थी। एक अन्य प्रस्ताव में विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए आर्थिक लेनदेन को अनुमति प्रदान की गई। शरिया के मुताबिक कैशबैक या रिवार्ड प्वाइंट और ऐप से कैब बुकिंग करने को वैध करार दिया गया।
विज्ञापन
इसी प्रस्ताव में कहा गया मुफ्तियों ने घोषणा की कि वैध वस्तुओं के विज्ञापन के लिए गूगल एडसेंस के उपयोग किया जाना उचित है।