फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MS Dhoni Mumbai House News: ms dhoni with his family shift to mumbai soon share pictures on instagram

MS Dhoni: अपने परिवार के साथ जल्द मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी की शेयर की तस्वीरें

Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 12 Nov 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Mumbai House News: ms dhoni with his family shift to mumbai soon share pictures on instagram
एमएस धोनी मुंबई हाउस - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही अपने परिवार के साथ मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में बनाए जा रहे नए घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि उनके नए घर में कुछ काम चल रहा है। 

विज्ञापन



साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है - न्यू होम। बता दें कि धोनी विश्वकप 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे, इसके बाद 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय विश्व कप से संन्यास लेने का एलान कर दिया। हालांकि इस साल वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे।
विज्ञापन


लॉकडाउन में महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची में बनाए गए फार्महाउस में रहते थे। क्रिकेट में एक सफल करियर के बाद उन्होंने 2009 में हरमू रोड पर तीन मंजिला घर खरीदा था। इस घर में धोनी आठ साल तक रहे और साल 2017 में धोनी कैलाशपति फार्म हाउस में शिफ्ट हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रांची में धोनी के पास एक सात एकड़ में फार्महाउस है। इसमें उन्होंने एक बंगला और कार-बाइकों के लिए गैराज बनाया हुआ है। बाकी जमीन पर धोनी जैविक खेती करते हैं, इसके लिए उन्होंने अलग से आठ लाख रुपये का ट्रैक्टर खरीदा हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी अब मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने जा रहे हैं। 


पिछले साल धोनी की प्रोडक्शन कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की थी, इस कंपनी की प्रबंध निदेशक साक्षी हैं। इसके लिए धोनी ने अंधेरी में एक ऑफिस भी खरीदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed