भारतीय सेना से प्रशिक्षण लेंगे धोनी, जनरल बिपिन रावत ने दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना के साथ प्रशिक्षण के लिए एमएस धोनी के अनुरोध को जनरल बिपिन रावत ने मंजूरी दे दी है। वह पैराशूट रेजिमेंट बटालियन के साथ प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण का कुछ हिस्सा जम्मू और कश्मीर में भी होने की उम्मीद है। बता दें कि सेना धोनी को किसी भी सक्रिय ऑपरेशन का हिस्सा नहीं बनाएगी।
Top Army Sources: MS Dhoni’s request to train with the Indian Army has been approved by General Bipin Rawat. He would train with the Parachute Regiment battalion. Some part of the training is also expected to take place in J&K. Army won't allow Dhoni to be part of any active Op. pic.twitter.com/jMCHExc9JS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 21, 2019
बता दें कि पैरामिलिट्री फोर्स की पैराशूट रेजिमेंट में धोनी एक मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक यह पता चला है कि धोनी अपनी रेजिमेंट के साथ अगले दो महीने रहेंगे और अपनी सेवा सेना को देंगे।
इससे पहले बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को बताया था कि, 'धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था, क्योंकि वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट के साथ दो महीना बिताना चाहते हैं। अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि धोनी इस समय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'हम ये साफ शब्दों में कह रहे हैं कि, धोनी अभी क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। वह अपने अर्धसैनिक रेजिमेंट की सेवा के लिए दो महीने का विश्राम ले रहे हैं, जो वह पहले भी करते रहे हैं।