फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mr Rahul Gandhi is leading his party to repeated disastrous defeat

'राहुल खुद हेराल्ड मामले में बेल पर हैं, वो क्लीन इमेज वाले मोदी पर क्या सवाल करेंगे?'

Wed, 21 Dec 2016 08:47 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Dec 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Mr Rahul Gandhi is leading his party to repeated disastrous defeat
- फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगा की तरह पवित्र बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपने बहनोई पर लगे भ्रष्टाचार  के आरोपों पर चुप्पी तोडने की नसीहत दी है। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में अपने परिवार के लोगों का नाम आने के बाद से ही परेशान हैं। इसी परेशानी और हताशा में वह प्रधानमंत्री पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री पर सहारा और बिड़ला समूह से रिश्वत लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

विज्ञापन


राहुल के आरोपों के बाद आनन-फानन बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अपने बहनोई (राबर्ट वाड्रा) के भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधने वाले राहुल गंगा के समान पवित्र पीएम पर आरोप लगा रहे हैं। यह हारे हुए राहुल की हताशा है। राहुल उस कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं जिसके शासनकाल में जमीन, आकाश, पाताल और समुद्र रह जगह भ्रष्टाचार  हुआ। उनके उनके परिवार के सदस्यों का नाम अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में सामने आ रहा है।
विज्ञापन


 प्रसाद ने कहा कि जहां तक लोगों के समर्थन की बात है तो लोकसभा के बाद कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब चंडीगढ़ निगम के चुनाव नतीजों में कांग्रेस को जवाब दे दिया है। जहां तक राहुल की विश्वसनीयता की बात है तो देश की जनता उनके आरोपों पर ध्यान तक नहीं देती। राहुल बोलने से पहले और बाद में होमवर्कनहीं करते। यही कारण है कि जनता ने उन्हें टीआरपी देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया। ऐसे में कांग्रेस और विपक्ष कृत्रिम भ्रष्टाचार खड़ा कर लोगों को भ्रमित करना चाहती है। जबकि हालत यह है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भी कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों को लगातार खुलासा हो रहा है।
     


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें हताश, निराश व झूठा करार दिया है। जावडेकर ने यह बात राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर पूछे गए सवाल पर कही है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि हताश, निराश और झूठे नेताओं (राहुल) के सवालों का जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है। कांग्रेस पार्टी की हार के चलते राहुल गांधी परेशान हैं। क्योंकि उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी है।

बीजेपी के आरोपों के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला मीडिया से फिर मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि पीएम को सामने आकर राहुल गांधी और देश को बताना चाहिए कि उन्होंने सहारा और बिड़ला से पैसा लिया था या नहीं। सुरजेवाला ने पीएम के गंगा समान पवित्र होने के बीजेपी के बयान पर चुटकी लेते कहा कि गंगा तो मैली हो गई, इसीलिए तो गंगा सफाई का अभियान चल पड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed