फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mq 9b drones deal defence ministry said deal not final price will negotiate pm modi usa visit

MQ-9B Drones: अमेरिका से महंगे ड्रोन्स खरीदने की बात गलत, सरकार ने बयान जारी कर कहा- अभी कीमत तय होना बाकी

Sun, 25 Jun 2023 02:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Jun 2023 02:57 PM IST
सार

सौदे की अमेरिकी सरकार ने अनुमानित कीमत 3,072 मिलियन यूएस डॉलर बताई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी सरकार से पॉलिसी को मंजूरी के बाद ड्रोन्स की कीमतों में मोलभाव किया जाएगा। 

विज्ञापन
mq 9b drones deal defence ministry said deal not final price will negotiate pm modi usa visit
प्रीडेटर ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर एमक्यू-9बी ड्रोन्स खरीद के सौदे पर अंतिम मुहर लगी है। हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सरकार ने महंगे दाम पर यह ड्रोन्स डील की है। हालांकि अब सरकार ने इन खबरों को गलत बताकर खारिज कर दिया है और बताया है कि अभी ड्रोन्स की कीमतें तय होनी बाकी हैं। सरकार ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट्स फैलाकर ड्रोन्स अधिग्रहण के सौदे को ना होने देने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन्स खरीदने के सौदे को मंजूरी दी थी। इस सौदे के तहत 16 हवा में नजर रखने वाले ड्रोन्स और 15 समुद्र में  नजर रखने वाले ड्रोन्स खरीदे जाने हैं। तीनों सेनाओं के लिए इन ड्रोन्स की खरीददारी की जाएगी। इस सौदे की अमेरिकी सरकार ने अनुमानित कीमत 3,072 मिलियन यूएस डॉलर बताई है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी सरकार से पॉलिसी को मंजूरी के बाद ड्रोन्स की कीमतों में मोलभाव किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- White House: पीएम मोदी-जो बाइडन सशस्त्र ड्रोन सौदे की करेंगे घोषणा, हिंद महासागर और चीन पर होगी कड़ी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे दाम पर ड्रोन्स खरीदने की रिपोर्ट्स को नकारा
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह देखा जाएगा कि जनरल एटोमिक्स ने अन्य देशों को किस कीमत पर ड्रोन्स बेचे हैं। उसके बाद कीमत को लेकर मोलभाव किया जाएगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें चल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने महंगे दाम पर एमक्यू-9बी ड्रोन्स की डील की है। अब सरकार ने इससे इनकार कर दिया है और इन रिपोर्ट्स को भ्रामक बताया है। सरकार ने लोगों से भ्रामक खबरों को बढ़ावा ना देने की अपील की है और कहा है कि इससे हमारे सुरक्षा बलों के मनोबल पर गलत असर पड़ेगा। 

बेहद खास हैं प्रीडेटर ड्रोन
एमक्यू-9बी रीपर या प्रीडेटर ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये ड्रोन 40 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर करीब 40 घंटे तक उड़ान भर सकता है। यह ड्रोन सर्विलांस और हमले के लिहाज से बेहतरीन है और हवा से जमीन पर सटीक हमले करने में सक्षम हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed