फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Pragya Thakur sent notice to cartoonist Rachita Taneja

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को भेजा नोटिस

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
MP Pragya Thakur sent notice to cartoonist Rachita Taneja
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गुरुवार को कार्टूनिस्ट रचिता तनेजा को कानूनी नोटिस भेजा। यह नोटिस तनेजा द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव के बाद सांसद ठाकुर के नाम वाला डोमेन अपने लिए पंजीकृत कराने के मामले में भेजा गया है। भोपाल की सांसद ठाकुर ने सोशल मीडिया इंफ्लूअन्सर तनेजा से तत्काल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.प्रज्ञासिंहठाकुर.कॉम वेबसाइट व डोमेन का उपयोग बंद करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


हालिया दिनों में यह तनेजा से जुड़ा दूसरा विवाद है। इससे पहले 18 दिसंबर को शीर्ष अदालत को बदनाम करने वाले ट्वीट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तनेजा को कारण बताओ नोटिस भेजा था। सांसद ठाकुर ने एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड नमित सक्सेना के जरिये भेजे गए नोटिस में कहा है कि तनेजा के सोशल मीडिया पोस्टों में एक खास पैटर्न है, जिसमें वह जानबूझकर ठाकुर को आतंकी बताती है।
विज्ञापन


इन्हें भाजपा नेता की छवि खराब करने के एकमात्र इरादे के साथ डिजाइन किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि तनेजा का इरादा ठाकुर के खिलाफ एक खास राय तैयार कराने की है ताकि उनके लंबित मुकदमे को बाधित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ठाकुर 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाकों की आरोपी है, जिनमें 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य जख्मी हुए थे। ठाकुर पर गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा चल रहा है। प्रज्ञा को 2017 में स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जमानत दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed