फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Gaurav Gogoi appointed Assam Pradesh Congress chief: AICC general secretary K C Venugopal.

Assam: गौरव गोगोई बने असम प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष, कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी

Mon, 26 May 2025 06:04 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 26 May 2025 06:04 PM IST
सार

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने असम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सांसद गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरव गोगोई वर्तमान में कालीबोर लोकसभा सीट से सांसद हैं और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता भी हैं।

विज्ञापन
MP Gaurav Gogoi appointed Assam Pradesh Congress chief: AICC general secretary K C Venugopal.
गौरव गोगोई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने असम में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सांसद गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले की।
विज्ञापन

 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही तीन नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। असम विधानसभा के सदस्य जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व विधायक रोजलीना टिर्की और प्रदीप सरकार को पार्टी की असम इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेतृत्व ने गोगोई के साथ कार्यकारी अध्यक्ष का उत्तरदायित्व भी तीन युवा नेताओं को सौंपा है।लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई को विधानसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले यह जिम्मेदारी दी गई है। गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरूण गोगोई के पुत्र हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इससे पहले भूपेन कुमार बोरा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

गौरव गोगोई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं इस जिम्मेदारी के लिए, मुझ पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह का आभार व्यक्त करता हूं। भूपेन बोरा ने पार्टी का आगे बढ़कर नेतृत्व किया और शानदार योगदान दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और अपने परिवार, विशेषकर अपनी पत्नी और बच्चों के सहयोग के बिना यहां नहीं होता। असम में कांग्रेस पार्टी में इतने सारे समर्पित और प्रेरक वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काम करना एक आशीर्वाद है। उनकी बुद्धिमत्ता, अनुभव और पार्टी के प्रति समर्पण ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’’

गोगोई ने कहा कि आने वाले दिनों में वह असम के लोगों का आशीर्वाद मांगेंगे और उन्हें विश्वास है कि सब लोग मिलकर अपने राज्य के लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं। वह वर्तमान में असम के जोरहाट से लोकसभा सदस्य हैं और लगातार तीसरी बार निचले सदन में पहुंचे हैं। इससे पहले वर्ष 2014 से 2024 तक लगातार दो बार असम की कलियाबोर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। गोगोई के पिता तरूण गोगोई मई, 2001 से मई, 2016 तक लगातार तीन बार असम के मुख्यमंत्री रहे।

कांग्रेस ने गोगोई को यह जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं भाजपा उन पर उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से कथित संबंध तथा कांग्रेस सांसद के ‘‘पाकिस्तान दौरे’’ को लेकर लगातार हमला कर रही है। आरोपों को खारिज करते हुए गोगोई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया था।कांग्रेस सांसद ने यहां तक कहा था कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी ‘‘हास्यास्पद, निराधार और बकवास’’ है और वह (शर्मा) तथ्यों की जांच किए बिना "आईटी सेल ट्रोल" की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed