फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Danish Ali urges PM to send central team in amu to control corona

एएमयू में कोरोना: सांसद ने पीएम से केंद्रीय टीम भेजने की लगाई गुहार

Thu, 13 May 2021 01:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 May 2021 01:52 AM IST
सार

  • एएमयू में कार्यरत और अवकाश प्राप्त करीब 35 शिक्षक कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
MP Danish Ali urges PM to send central team in amu to control corona
एएमयू में कोरोना को लेकर बोले सांसद दानिश अली - फोटो : ani

विस्तार

बसपा नेता और लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कोरोना के कहर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय दल भेजकर स्थिति का जायजा लेने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अब तक कई शिक्षक और कर्मचारियों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। सांसद ने अपने पत्र में लिखा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय सदी के अपने सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। कोरोना ने यहां कोहराम मचा रखा है।
विज्ञापन


सांसद ने पत्र में एएमयू के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की टीम द्वारा जायजा लेने का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि एएमयू का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने में सक्षम नहीं है। यहां चिकित्सीय उपकरणों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में विश्वविद्यालय परिसर में कोरोना से मौत पर कुलपति तारीक मंसूर ने आईसीएमआर को एक पत्र लिखकर परिसर में वायरस के वैरिएंट पर अध्ययन का अनुरोध किया था।  गौरतलब है कि अब तक एएमयू में कार्यरत और अवकाश प्राप्त करीब 35 शिक्षक कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed