फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Cabinet amazing coincidence connected with 25th December Kamal Nath Know all about Mohan yadav new team

MP Cabinet: डॉ. मोहन यादव की नई कैबिनेट के साथ जुड़ गया ये गजब संयोग, 25 दिसंबर और कमलनाथ से ये है कनेक्शन

Mon, 25 Dec 2023 02:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Dec 2023 02:58 PM IST
सार

2018 में जब कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना पहला मंत्रिमंडल का गठन 25 दिसंबर को ही किया था।

विज्ञापन
MP Cabinet amazing coincidence connected with 25th December Kamal Nath Know all about Mohan yadav new team
Mohan Yadav - फोटो : Social Media

विस्तार

कई बार कहा जाता है कि सियासत में ऐसे संयोग बनते है जो वर्षों तक चर्चा का केंद्र में रहते है। आज मध्यप्रदेश की राजनीति में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैं। एमपी के नए डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल का गठन करने जा रहे है। इससे जुड़ा एक अजब संयोग बना है। जो 2018 में बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


2018 में जब कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिला था। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना पहला मंत्रिमंडल का गठन 25 दिसंबर को ही किया था। जबकि इसी तरह 2023 में भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपना पहला मंत्रिमंडल का विस्तार 25 दिसंबर को करने जा रहे है। इसके अलावा सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस सरकार के दौरान भी 28 मंत्रियों ने ही शपथ ली थी। जबकि सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में भी 28 मंत्रियों के ही शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो दोनों सरकारों के बीच यह गजब का संयोग बन सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक खास बात यह भी है कि मोहन यादव की कैबिनेट में कुछ मंत्री ऐसे भी होंगे जिन्होंने 2018 में कमलनाथ सरकार में भी मंत्रिपद की शपथ ली थी। लेकिन बाद में वह बाद में सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए। विधायक तुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी, गोविंद सिंह राजपूत और प्रद्युम्न सिंह तोमर ऐसे विधायक हैं 2018 में भी शपथ ली थी। जबकि इस बार भी इनके नाम मंत्री बनने की दौड़ में है। अगर यह विधायक मंत्री पद की शपथ लेते हैं तो यह भी एक अजब संयोग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कमलनाथ सरकार के समय हुए मंत्रिमंडल विस्तार की खासियत यह थी कि सभी 28 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में कैबिनेट के साथ-साथ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed