फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Motorbike rider enters Salman Khan's security convoy mumbai police arrest him

Salman Khan: सलमान खान के काफिले में घुसा बाइक सवार, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 19 Sep 2024 04:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Sep 2024 04:35 PM IST
सार

Salman Khan News: मुंबई पुलिस ने बताया कि सलमान खान के काफिले का एक युवक पीछा कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Motorbike rider enters Salman Khan's security convoy mumbai police arrest him
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

विस्तार

चर्चित अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। सलीम खान को धमकी मिलने के बाद अब सलमान खान के काफिले में एक अज्ञात शख्स द्वारा घुसने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज किया है। यह घटना रात 12:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि एक 21 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। वह सलमान खान के साथ चल रहे पुलिस काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात 12 बजे के करीब की है, जब सलमान खान बांद्रा में महबूब स्टूडियो और गैलेक्सी अपार्टमेंट की ओर जा रहे थे।  तभी वह सलमान खान के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन


बाद में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड ने उस युवक को पकड़कर बांद्रा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने उस शख्स से इस मामले में पूछताछ की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा कई धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को 'वाई-प्लस' सुरक्षा कवर दिया हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काफिला जब महबूब स्टूडियो से गुजरा तो करीब 12.15 बजे मोटरसाइकिल सवार उजैर फैज मोहिउद्दीन (21) ने सलमान खान की कार के करीब जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वह सलमान खान की कार के करीब जाने की लगातार कोशिश करता रहा। अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के घर पहुंचने के बाद दो पुलिस वाहनों ने मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और उसे रोक लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि, वह बांद्रा पश्चिम रहता है। उसका मोहिउद्दीन है और वह कॉलेज का छात्र है। 


अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली लापरवाही) और 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, लेकिन बाद में कोई सबूत न मिलने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। बता दें कि, इस साल अप्रैल में सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर  बिश्नोई गिरोह से जुड़े मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलीबारी की थी। जिसने पूरे मुंबई में सनसनी फैला दी थी। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed