फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother killed her own child out of hatred for her husband, know everything about Goa Murder case

Suchana Seth: पति से नफरत ने बनाया हत्यारा, खून के धब्बे-टैक्सी की जिद ने खोली पोल; पढ़ें कलयुगी मां की करतूत

Tue, 09 Jan 2024 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 09 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

गोवा में एक मां ने अपने ही चार साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके पीछे की आधिकारिक वजह तो अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि उसने ऐसा अपने पति से बेतहाशा नफरत के चलते किया।  
 

विज्ञापन
Mother killed her own child out of hatred for her husband, know everything about Goa Murder case
पति से नफरत के चलते कर दी बेटे की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा में मानवता को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अपने ही चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बेटे के शव को बैग में रखकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, जब गोवा पुलिस ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी महिला का नाम सूचना सेठ है जोकि 39 साल की है। वह एक  एआई स्टार्टअप की सीईओ हैं। 

विज्ञापन

Mother killed her own child out of hatred for her husband, know everything about Goa Murder case
आरोपी महिला सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
गोवा पुलिस के मुताबिक, छह जनवरी को सूचना सेठ गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने चार साल बेटे के साथ आई थी। इसके बाद उसने सोमवार यानी आठ जनवरी को होटल से चेक-आउट किया था। सूचना सेठ के सोमवार को चेक आउट करने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। दरअसल, सेठ के अपार्टमेंट छोड़ने के बाद हाउसकीपिंग स्टाफ सफाई करने गया तो वहां खून के धब्बे मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस ने सबसे पहले होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें सूचना चेक इन के वक्त अपने बच्चे के साथ आती दिख रही थी। वहीं, आठ जनवरी को सूचना को अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और सूचना की तलाश तेज की। 

बेंगलुरू तक टैक्सी से जाने की जिद ने भी फंसाया
वहीं, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब सूचना ने बंगलूरू लौटने के लिए टैक्सी बुलाने के लिए कहा, तो उन्हें समझाया गया कि विमान से जाना ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक रहेगा। लेकिन उन्होंने सड़क से यात्रा करने पर जोर दिया। इस पर होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था की। होटल स्टाफ ने जब यह पुलिस को बताया तो पुलिस का शक और पुख्ता हो गया। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर का पता लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mother killed her own child out of hatred for her husband, know everything about Goa Murder case
गोवा पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

बच्चे का दिया फर्जी पता
इसके बाद पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे महिला को फोन देने के लिए कहा। अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर, सूचना ने दावा किया कि उसने उसे फतोर्दा में एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया था। मित्र का पता बताने के लिए कहा गया तो उसने फर्जी जानकारी दे दी। इसके बाद नाइक ने टैक्सी ड्राइवर को दोबारा फोन किया, इस बार उससे कोंकणी में बात की और यात्री को कुछ भी संदेह हुए बिना पास के पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। तब तक टैक्सी चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश कर चुकी थी।

 बैग में मिला शव
सूचना सेठ को भनक लगे बिना ही ड्राइवर कार को ऐमंगला पुलिस स्टेशन की ओर ले गया। बाद में जब जांच की गई तो बैग में बच्चे का शव मिला। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। 

छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजी गई हत्यारी मां
वहीं, कलंगुट से एक पुलिस टीम सूचना सेठ को हिरासत में लेने और उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा लाने के लिए सोमवार देर रात कर्नाटक गई थी। वहां से लाकर उसे गोवा की एक अदालत में पेश किया गया था। जहां अदालत ने अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में सूचना सेठ को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मृतक बच्चे के शव को ऐमंगला के एक अस्पताल में भेजा गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। कर्नाटक के हिरियुर सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक कुमार नाइक ने बताया कि बच्चे के शव को  शव के पोस्टमॉर्टम के बाद इसे गोवा पुलिस को सौंप दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन

पिता से नहीं मिलने देना चाहती थी मासूम को
चार साल के मासूम की हत्या के पीछे की जो वजह अभी तक सामने आई है वह तो और भी हैरान करने वाली है। कहा जा रहा है कि आरोपी सीईओ ने अपने पति से बेइंतिहा नफरत के कारण ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक, सूचना का उसके पति वेंकट रमन से तलाक हो चुका है। दोनों की शादी 2010 में हुई थी। साल 2019 में दोनों के बेटे का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद कुछ दिन तो दोनों के बीच सब कुछ ठीक था लेकिन फिर उनके बीच विवाद शुरू हो गए। इसके बाद दोनों के तलाक का मामला अदालत में पहुंचा। जहां अदालत ने हर रविवार को पिता वेंकट को बच्चे से मिलने देने की शर्त पर तलाक मंजबर कर लिया। लेकिन सूचना को वेंकट से इस कदर नफरत हो चुकी थी कि वह नहीं चाहती थी कि उसका पति अपने बेटे से मिले, इसलिए उसने अपने बेटे की ही हत्या कर देने की साजिश रची। 
 

Mother killed her own child out of hatred for her husband, know everything about Goa Murder case
आरोपी महिला सूचना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

कौन है सूचना सेठ?
पुलिस ने बताया कि सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह बेंगलुरु में रहती थी। वहीं, उसका पूर्व पति केरल का रहने वाला है, जो एक एआई डेवलपर है और वह फिलहाल इंडोनेशिया में हैं। गोवा पुलिस ने उन्हें भी जानकारी देकर भारत बुलाया है। सूचना सेठ के लिंक्डइन पेज के अनुसार, वह एआई स्टार्टअप 'माइंडफुल एआई लैब' की संस्थापक और सीईओ है। दी गई जानकारी के अनुसार, वह साल 2021 में एआई एथिक्स की 100 सबसे मेधावी महिलाओं में शामिल रही है। आरोपी महिला एआई नैतिकता की विशेषज्ञ है और डाटा साइंटिस्ट है। सूचना सेठ हावर्ड यूनिवर्सिटी समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में फेलो (अध्येता) भी रह चुकी है।  

बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए बंद किया गया सोल बनयान ग्रांडे 
इस बीच, उत्तरी गोवा के कैंडोलिम की उस होटल को बाहरी लोगों के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया है, जिसके सर्विस अपार्टमेंट में सूचना सेठ ने अपने बच्चे की हत्या कर दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  सोल बनयान ग्रांडे के मालिक ने सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिया है कि वे किसी को भी, खासकर मीडियाकर्मियों को अंदर न जाने दें। इसके अलावा, जो लोग होटल में पहले से ठहरे हुए हैं वे वहां रहना जारी रखेंगे। वहीं, पुलिस की फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने सोमवार के बाद मंगलवार को एक बार फिर सर्विस अपार्टमेंट का निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed