फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mother-daughter duo found dead in bungalow, another daughter, man found hanging; murder-suicide suspected

Murder-Suicide Case: कांदिवली के दलवी बंग्लो में चार शव मिलने से सनसनी, मां और एक बेटी की हत्या, एक बेटी व शख्स फांसी पर झूलते मिले

Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Jun 2022 12:37 PM IST
सार

पुलिस को शक है कि मां व एक बेटी की हत्या की गई है, जबकि एक अन्य बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है। 

विज्ञापन
Mother-daughter duo found dead in bungalow, another daughter, man found hanging; murder-suicide suspected
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मुंबई कांदिवली उपनगर के दलवी बंग्लो में मां और दो बेटियों तथा एक व्यक्ति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शक है कि यह मामला हत्या और खुदकुशी का है। 

विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बंग्लो इसी परिवार का है। चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बुधवार देर रात बंग्लो से चारों के शव बरामद किए। घटना मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास स्थित दलवी बंग्लो में हुई। पुलिस को शक है कि मां व एक बेटी की हत्या की गई है, जबकि एक अन्य बेटी व एक अन्य व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी है। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों-मुस्कान और भूमि के रूप में हुई। चौथे व्यक्ति की पहचान शिवदयाल सेन के रूप में हुई है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed