{"_id":"5ba046ab867a557ea40c87a0","slug":"mother-dairy-says-will-not-reduce-the-price-of-cow-milk-despite-patanjali-cheaper-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि से प्रतिस्पर्धा के लिए मदर डेयरी नहीं घटाएगी अपने गाय के दूध की कीमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पतंजलि से प्रतिस्पर्धा के लिए मदर डेयरी नहीं घटाएगी अपने गाय के दूध की कीमत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:58 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख डेयरी उत्पाद कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धा के लिए अपने गाय के दूध की कीमत नहीं घटाएगी। कंपनी ने यह बयान बाबा रामदेव के मार्गदर्शन वाली कंपनी पतंजलि समूह द्वारा सस्ते दाम वाले गाय के दूध के साथ डेयरी बाजार में कदम रखने पर दिया। दिल्ली एनसीआर में प्रतिदिन लगभग सात लाख लीटर गाय का दूध बेचने वाली मदर डेयरी के अनुसार पतंजलि के डेयरी बाजार में उतरने से कंपनी की बिक्री की मात्रा प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन
पतंजलि ने अपने गाय के दूध की कीमत 40 रुपये प्रति लीटर रखी है, जबकि मदर डेयरी के इस दूध की कीमत 42 रुपये प्रति लीटर है। मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौगत मित्रा ने कहा कि हम प्रतिस्पर्धा का स्वागत करते हैं। पतंजलि समूह के डेयरी बाजार में उतरने से गाय के दूध क्षेत्र के आकार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, इससे किसानों व ग्रामीण अर्थव्यवस्था की भी सहायता होगी।
विज्ञापन
कंपनी द्वारा गाय के दूध के दाम में कटौती करने की बात पर उन्होंने कहा कि हम न अपने गाय के दूध की कीमत बढ़ाएंगे न घटाएंगे। पिछले सप्ताह बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद ने गाय के दूध व दूध-आधारित डेयरी उत्पादों को लांच कर गाय के दूध क्षेत्र में कदम रखा था। पतंजलि ने वित्त वर्ष 2020 के लिए एक हजार करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य बनाया है। इसके अलावा अमूल व पराग मिल्क ने भी दिल्ली-एनसीआर में अपने उत्पादों की सूची में गाय के दूध को जोड़ा है।
विज्ञापन