फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoS said on ceasefire violation 24 soldiers martyred on Pakistani borders in 2020

Sansad: सीज फायर उल्लंघन पर सरकार ने कहा- 2020 में पाकिस्तानी सीमाओं पर 24 सैनिक शहीद, 22 नागरिकों की भी मौत

Sat, 12 Aug 2023 03:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2023 03:48 AM IST
सार

भारतीय सेना के जवानों को संयुक्त राष्ट्र योजना के तहत शांति बनाए रखने के लिए दूसरे देशों में भेजा जाता है। शांति मिशनों के दौरान विभिन्न देशों में भारतीय सेना के 159 सैनिक शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
MoS said on ceasefire violation 24 soldiers martyred on Pakistani borders in 2020
संसद का शीतकालीन सत्र - फोटो : Social Media

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के दौरान पाकिस्तान पर चर्चा हुई। संसद में सरकार ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम के उल्लंघन में हुई क्षति का ब्यौरा दिया। सरकार ने कहा कि 2020 में 24 सौनिकों की क्षति हुई है। सरकान ने बताया कि अब भारतीय सेना ऐसी स्थितियों के लिए तैयार है।  

विज्ञापन

विपक्ष के सवाल पर राज्य मंत्री ने दिया जवाब
संसद में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संसद के मानसूत्र के दौरान लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा सैन्य संचालन महानिदेशक के अस्तित्व में आने के बाद से तीन घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा वहां कोई और घटनाएं हुई हैं। हमारे सैनिक अब हर स्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। बता दें, संसद में विपक्ष ने पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी में मारे गए भारतीय नागरिकों और सैनिकों की संख्या के बारे में सवाल पूछा था। इसके जवाब में सरकार की ओर से भट्ट ने एक डाटा साझा किया, जिसमें सैनिकों और नागरिकों के जान गंवाने का आंकड़ा उपलब्ध था। आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण 2020 में 24 सैनिक शहीद हुए खे। जबकि, 22 आम नागरिकों की जान भी गई थी। 2021 में चार जवान शहीद हुए थे।

विज्ञापन

शांति मिशनों में भी 150 से अधिक जवान शहीद
सरकार ने कहा कि सरहदों पर सुरक्षा बलों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघनों का उचित जवाब दिया गया है। इसके अलावा सेना ने हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग सहित साप्ताहिक वार्ता के माध्यम से भी पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ विराम की कोशिश की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारत ने कई मंचों पर इस बात पर जोर दिया है कि पाकिस्तान को एलओसी सहित अन्य सीमाओं की पवित्रता को बनाये रखना चाहिए। भारतीय सेना के जवानों को संयुक्त राष्ट्र योजना के तहत शांति बनाए रखने के लिए दूसरे देशों में भेजा जाता है। शांति मिशनों के दौरान विभिन्न देशों में भारतीय सेना के 159 सैनिक शहीद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed