भारतीय वायु सेना में किसी पद पर शामिल हो सकती है महिलाएं: रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को राज्यसभा में लिखित जवाब में कहा कि योग्यता के अनुसार कोई भी महिला भारतीय वायु सेना में शामिल हो सकती है। नाइक ने कहा कि भारतीय नौसेना में महिलाओं को समुद्री यात्रा के कार्यकारी शाखा (सामान्य सेवा, पनडुब्बियों हाइड्रो और सूचना प्रौद्योगिकी), इंजीनियरिंग शाखा (सामान्य सेवा और पनडुब्बियों) और विद्युत शाखा में शामिल नहीं किया जा रहा है।
राज्यसभा में दिए लिखित जवाब में नाइक ने कहा कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में सभी पद रिक्त पदों, इच्छा, उपयुक्तता, चिकित्सा फिटनेस और योग्यता के अनुसार महिलाओं सहित सभी अधिकारियों के लिए खुले हैं। इस प्रकार वह किसी भी पद पर भारतीय वायु सेना में शामिल हो सकती हैं, बशर्ते वह शामिल होने के लिए सभी योग्यताओं को पूरा करती हों।
नाइक ने कहा कि आईएएफ में शामिल महिला अधिकारी सहित सभी अधिकारी परिभाषा के अनुसार लड़ाके हैं, जो अपने करियर में विभिन्न चरणों में प्रशासनिक पदों पर आसीन हो सकते हैं। भारतीय सेना में महिलाओं के लिए आर्मर्ड कोर, इन्फैंट्री मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री और आर्टिलरी जैसे पद अभी तक नहीं खुले हैं।
MoS Defence Shripad Naik in a written reply in Rajya Sabha: All posts in the Indian Air Force (IAF) are open to all officers including women subject to vacancies, willingness, suitability, medical fitness and merit as per the policies in vogue. pic.twitter.com/dawBjNnbKc
— ANI (@ANI) March 16, 2020