फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than two lakh doses of covid19 vaccine administered on Friday for consequent two days

Covid-19 Vaccination: देश में लगातार दूसरे दिन दो लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

Sat, 23 Jan 2021 12:28 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 Jan 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
more than two lakh doses of covid19 vaccine administered on Friday for consequent two days
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

देश में लगातार दूसरे दिन दो लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस का टीका दिया गया। देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद सातवें दिन 2.28 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इसी के साथ ही देश में 16 जनवरी से अब तक 12.7 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देश भर में 6,230 जगहों पर टीका लगाया गया। शाम छह बजे तक 2,28,563 लोगों को टीका दिया गया। अब तक देश में 24,397 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं जिसके तहत 12,72,097 लोगों को टीका दिया जा चुका है।
विज्ञापन


तीन राज्यों में एक लाख से  ज्यादा टीकाकरण
मंत्रालय ने बताया कि अबतक हुए तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा में टीकाकरण की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां टीका लगाने वालों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। कर्नाटक 1,0,8503, ओडिशा में 1,21,004 और तेलंगाना 1,02,724 को टीका लगा है। वहीं अंडमान निकोबार में 1,466, अरुणाचल प्रदेश 5,782, असम 13,654, बिहार 63,620, चंडीगढ़ 1,157, छत्तीसगढ़ 22,171, दादर नागर हवेली 238, दमन व दीव 94, दिल्ली 18,844, गोवा 946, गुजरात 42,395, हरियाणा 62,142, हिमाचल 8,817, जम्मू-कश्मीर 9,850, झारखंड 14,769,  केरल 46,970, लद्दाख 401, लक्षद्वीप 552, एमपी 38,278, महाराष्ट्र 70,032, मणिपुर 1,923, मेघालय 2,078, मिजोरम 3,657, नागालैंड 3,443,  पांडिचेरी 1,097, पंजाब 21,230, राजस्थान 37,887, सिक्किम 960, तमिलनाडु 46,825,  त्रिपुरा 14,252, उत्तर प्रदेश 59,473, उत्तराखंड 10,298 और पश्चिम बंगाल में 80,542 लोगों को टीका दिया गया। मंत्रालय ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिन में प्रतिदिन तीन लाख से अधिक लोगों को टीका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


267 लोगों में मिला प्रतिकूल असर
मंत्रालय ने बताया कि अब तक 12 लाख से अधिक लोगों को टीका दिया जा चुका है। शुक्त्रस्वार को 267 प्रतिकूल मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक देश में 700 प्रतिकूल घटनाएं सामने आ चुकी हैं और 10 मरीजों को भर्ती तक किया जा चुका है। हालांकि इनमें से ज्यादात्त मरीजों को अब स्वस्थ्य घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed