{"_id":"608f484e8ebc3efbf12aa660","slug":"more-than-three-lakhs-healthy-and-recoverd-from-covid-19-in-a-single-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: एक दिन में ही तीन लाख से ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौटे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: एक दिन में ही तीन लाख से ज्यादा स्वस्थ होकर घर लौटे
Mon, 03 May 2021 06:18 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 May 2021 06:18 AM IST
सार
- अस्पतालों में भार कम करने को नए दिशा-निर्देशों के तहत होम आइसोलेशन में भेजे जा रहे स्थिर हालात वाले मरीज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महीने बाद कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक दिन में पहली बार तीन लाख से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में 307865 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने से देश के विभिन्न राज्यों में उपचाराधीन लोगों की संख्या बढ़कर 3343910 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मरीजों का 17.06 फीसदी है। साथ ही रिकवरी दर गिरकर 81.84 फीसदी पर आ गई है। संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 15981772 होगई है। इसके अलावा मृत्युदर 1.11 फीसदी है।
विज्ञापन
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में डॉ. विवेक ने बताया कि अस्पतालों का बुरा हाल है। नए दिशा निर्देश मिलने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज करना शुरू किया जा रहा है। इसी वजह से डिस्चार्ज मामले ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इन मरीजों को डिस्चार्ज करने का मतलब यह नहीं है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।इनकी हालत स्थिर मिलने पर इन्हें होम आइसोलेश में ही रहने क सलाह दी जा रही है।
डॉ.अंजना ने बताया कि मरीज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कम से कम 10 दिन तक बेड भरा रहता है। इसीलिए अस्पतालों के स्तर पर बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता पूरे देश को है।
लगातार तीसरे दिन देश में देश में सबसे ज्यादा जांच
आईसीएमआर के मुताबिक, अब तक 288337385 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 18 लाख सैंपल की जांच बीते शनिवार को हुई है। हालांकि, गुरूवार और शुक्रवार की तुलना में यह आंकड़ा कम है। क्योंकि उन दो दिन में 38 लाख से ज्यादा सैपल की जांच हुई है।
इन राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हुई
मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र में 802, दिल्ली में 412, उत्तरप्रदेश में 304, छत्तीसगढ़ में 229, कर्नाटक में 271, गुजरात में 172, राजस्थान में 160, उत्तराखंड में 107, झारखंड में 169, पंजाब मं 138 और तमिलनाडु मं 147 लोगों की मौतें हुईं। देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 215523 लोगों की मौत हो चुकी है।