फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than six lakh active cases of corona virus in seven states

कोरोना हुआ बेकाबू : सात राज्यों में छह लाख से अधिक सक्रिय मामले , लगातार बढ़ रही संख्या

Tue, 06 Apr 2021 06:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 06:24 AM IST
सार

देश में सबसे अधिक रिकॉर्ड 4,31,896 सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद कर्नाटक में 39,911 तो छत्तीसगढ़ में 38,450 सक्रिय मरीज हैं।

विज्ञापन
More than six lakh active cases of corona virus in seven states
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना महामारी बेकाबू होती दिख रही है लेकिन इसका सबसे बुरा असर देश के सिर्फ सात राज्यों में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7,41,830 हो गई है। इसमें से 6,07,070 मरीज देश के सात राज्यों में हैं। इन राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हजार से लेकर चार लाख से अधिक तक है।

विज्ञापन


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक रिकॉर्ड 4,31,896 सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद कर्नाटक में 39,911 तो छत्तीसगढ़ में 38,450 सक्रिय मरीज हैं। 28,206 सक्रिय मामलों के साथ केरल चौथे और 25,314 मरीजों के साथ पंजाब पांचवें नंबर पर है।
विज्ञापन


इसी तरह मध्यप्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 21,335 जबकि तमिलनाडु 21,958 सक्रिय केस के साथ सातवें नंबर पर है। इन राज्यों में महामारी तेजी से फैल रही है, जिस कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या की तुलना में नए संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सात राज्यों सिर्फ 94 हजार सक्रिय केस...
मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली समेत सात राज्यों में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 94,760 है। इन राज्यों में सबसे अधिक 19,738 सक्रिय मरीज उत्तर प्रदेश में हैं।

दिल्ली में 13,982, गुजरात 15,135, राजस्थान 12,878, हरियाणा 12,574, आंध्र प्रदेश 10,300, पश्चिम बंगाल में सक्रिय मरीजों की संख्या 10,153 है। इन राज्यों में भी पहले की तुलना में नए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण स्थिति बिगड़ने का अनुमान है।

अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बेहतर स्थिति
कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना दम तोड़ता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ आठ है। इसी तरह लक्षद्वीप 36, मिजोरम 41, आंध्र प्रदेश 57, सिक्किम 51, मणिपुर 61 और त्रिपुरा में 63 सक्रिय मामले हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सक्रिय मरीजों की संख्या 57 हो गई है लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में स्थिति नियंत्रित है।


दूसरे राज्यों से आने वाले सावधानी बरतें...लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के फिजिशियन डॉ. संदीप चौधरी बताते हैं कि जिन राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या अधिक है वो दूसरे राज्यों के लिए खतरा हो सकते हैं। ऐसे में  एक राज्य से दूसरे राज्य आने-जाने वालों को अधिक सावधानी बरतनी होगी। साथ ही राज्य सरकारों को कड़े कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed