फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than one crore eight lakh people across the country got Corona vaccine

1.08 लाख लोगों को लगा कोरोना का टीका, गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

Sat, 20 Feb 2021 09:49 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
More than one crore eight lakh people across the country got Corona vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 टीके की अब तक कुल 1.08 करोड़ खुराक लाभार्थियों को दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को टीके की 1.86 लाख खुराक दी गई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव मनदीप भंडारी ने कहा कि अब तक दी गई एक करोड़ आठ लाख 38 हजार 323 खुराक (1,08,38,323) में 72,26,653 खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को और 36,11,670  खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दी गई है, जिनका टीकाकरण दो फरवरी को शुरू हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीके की 70,52,845 खुराक में 63,52,713 खुराक स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम खुराक के तहत दी गई, जबकि 8,73,940 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। शनिवार शाम छह बजे तक 1,86,081 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि टीका लगाने के बाद अब तक 43 लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी, जिनमें से 26 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक व्यक्ति इलाजरत है।

भंडारी ने कहा कि टीकारण के बाद अस्पताल में भर्ती कराये जाने की दर 0.0004 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में दो लोगों को भर्ती कराया गया है। कुल 37 लोगों की मौतें हुई हैं, जिनमें 16 लोगों की मौत अस्पतालों में, जबकि 21 की मौत अस्पतालों के बाहर हुई।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद तीन और लोगों की मौत होने का मामला सामना आया है। इनमें एक केरल निवासी 51 वर्षीय एक महिला है। वहीं, दूसरा व्यक्ति कर्नाटक से है। टीका लगाए जाने के नौ दिन बाद इस 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उनकी मौत अन्य कारणों से हुई।

वहीं, मणिपुर में टीका लगाए जाने के बाद 44 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। हालांकि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा, ‘‘टीका लगाये जाने के बाद किसी लाभार्थी पर इसका कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने या किसी की मौत होने का कोई भी मामला आज की तारीख तक सामने नहीं आया है। ’’


भंडारी ने कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 75 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। उनमें बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं, दिल्ली और पंजाब सहित सात राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में यह कवरेज 50 प्रतिशत से कम रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 राज्यों में एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की प्रथम खुराक का कवरेज 50 प्रतिशत से कम है। इनमें राजस्थान, झारखंड, गुजरात और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed