फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than five percent infection rate in 15 states of India as per WHO standards situation not under control

देश के 15 राज्यों में पांच फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर, डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में नहीं

Thu, 04 Mar 2021 07:40 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 04 Mar 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
More than five percent infection rate in 15 states of India as per WHO standards situation not under control
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति फिर से बदल रही है। इसके चलते 15 राज्यों में संक्रमण दर भी बढ़ने लगी है। यहां रोजाना मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन उछाल देखने को मिल रहा है। इन 15 राज्यों में संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पांच फीसदी से अधिक संक्रमण दर होने का मतलब स्थिति नियंत्रण में न होना है।

विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 13.2 फीसदी संक्रमण दर है। इसके अलावा गोवा में यह 11.1, नगालैंड में 9.3 और केरल में 9.2 फीसदी है। ठीक इसी तरह कोरोना वायरस की मृत्यु दर को लेकर स्थिति देखें तो पंजाब इस मामले में सबसे आगे है। यहां हर 100 कोरोना मरीजों में लगभग तीन लोग जान गंवा रहे हैं। पंजाब में 3.2 और महाराष्ट्र में 2.4 फीसदी कोरोना मरीज अब तक मौत के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन


पिछले एक दिन में 14 हजार से ज्यादा मिले मरीज
बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में देश में 14,989 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 13,123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस बीच 98 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं बढ़ते मामलों के बीच 24 राज्यों से राहत की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने बुधवार को बताया पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर समेत 24 प्रदेशों में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। फिलहाल देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,39,516 हो चुकी है जिनमें से 1,08,12,044 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया है। वहीं 1,57,346 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कोरोना के 1,70,126 सक्रिय मरीज हैं।

आंकड़ों पर गौर करें तो देश में पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां 99 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें बिहार, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश है। सबसे ज्यादा 99.7 फीसदी मरीज अरुणाचल प्रदेश में ठीक हो चुके हैं।

उधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही जांच का दायरा भी फिर से बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में रोजाना कोरोना जांच में एक लाख से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते मंगलवार को देश में 7.85 लाख से भी अधिक सैंपल की जांच हुई।

तमिलनाडु: मतदाताओं को मुफ्त दस्ताने बांटेगा जिला प्रशासन

इरोड में स्थानीय जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए छह अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओं को मुफ्त दस्ताना बांटने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने इसके लिए 19 लाख दस्ताने खरीदने का ऑर्डर दिया है।

कलक्टर एवं चुनाव अधिकारी सी कथिरवन ने कहा कि मतदाताओं को मतदान बूथ पर पहुंचते ही दस्ताना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संक्रमण फैलने से रोकने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद इस्तेमाल दस्ताने को बूथ के बाहर रखे बक्से में डाल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed