फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 96 percent of seats booked on Mumbai Gandhinagar Vande Bharat train maiden commercial run

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के पहले कमर्शियल रन के लिए सीटें फुल, देश में तीसरे रूट पर शुरू हुई ट्रेन

Sat, 01 Oct 2022 07:00 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 01 Oct 2022 07:00 PM IST
सार

देश में शुरू हुई तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र राज्य की राजधानियों के बीच दौड़ रही है।

विज्ञापन
More than 96 percent of seats booked on Mumbai Gandhinagar Vande Bharat train maiden commercial run
Vande Bharat Express - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सेंट्रल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया था। रेलवे अधिकारियों की माने तो वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्री रूचि दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने पहला कर्मिशयल सफर तय किया। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 96 प्रतिशत से अधिक सीटें यात्रियों ने बुक कराई है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में कुल 1,123 सीटों में से 1,086 सीटें मुंबई और गांधीनगर स्टेशनों के बीच बुक की गईं, जिसका मतलब है कि 96.70 प्रतिशत सीटें बुक हुई है। उन्होंने कहा कि एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सभी सीटें और ट्रेन की चेयर कार में 96.37 फीसदी सीटें मुंबई और गांधीनगर के बीच पहले कर्मिशयल सफर के लिए यात्रियों ने बुक  कराई है। वंदे भारत ट्रेन में 1,123 सीटें हैं, जिसमें एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 104 सीटें और चेयर कार में 1,019 सीटें शामिल हैं। इन सीटों में से एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सभी 104 और चेयर कार में 982 सीटें बुक थीं।
विज्ञापन


रविवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
शुक्रवार को अहमदाबाद और मुंबई स्टेशनों के बीच ट्रेन के पहले रन के दौरान मीडियाकर्मियों को छोड़कर 313 यात्रियों ने सफर किया। यह तीसरी वंद मातरम ट्रेन है। पहली ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी, जबकि दूसरी नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रखा गया है किराया
ठाकुर के अनुसार, गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल यात्रा के लिए यात्रियों को चेयर कार टिकट के लिए 1,275 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट के लिए 2,455 रुपये का भुगतान करना होगा। मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर यात्रा के लिए चेयर कार के टिकट की कीमत 1,440 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2,650 रुपये होगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि यात्रा के किराए में अंतर खानपान शुल्क को लेकर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed