{"_id":"61c2e88e5c8ddd42e3153f95","slug":"more-than-70-application-pending-for-indian-citizenship-from-pakistanis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में बसने की ख्वाहिश: 7306 पाकिस्तानी कर रहे भारतीय नागरिकता का इंतजार, 10 आवेदन चीन के भी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में बसने की ख्वाहिश: 7306 पाकिस्तानी कर रहे भारतीय नागरिकता का इंतजार, 10 आवेदन चीन के भी
Wed, 22 Dec 2021 02:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:27 PM IST
सार
भारत की नागरिकता के लिए दुनिया भर से 10,653 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 7,306 आवेदन पाकिस्तान से हैं।
विज्ञापन
नित्यानंद राय
- फोटो : Rajya sabha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बहुत से नागरिक भारत में बसने की चाह रखते हैं। इसके लिए उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन भी किया है। संसद में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए आए करीब 70 प्रतिशत आवेदन पाकिस्तान से हैं। सांसद अब्दुल वहाब के सवाल का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री ने बताया कि भारतीय नागरिकता के लिए 14 दिसंबर 2021 तक 10,653 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 7,306 आवेदन पाकिस्तान से हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 1152 अफगान नागरिक भी भारतीय नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं 428 लोगों के पास किसी देश की नागरिकता नहीं है। आवेदनों में 223 आवेदन श्रीलंका और अमेरिका, 189 नेपाल व 161 बांग्लादेश के लोगों ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। वहीं 10 आवेदन चीन के भी हैं।
विज्ञापन