{"_id":"5f9a2a888ebc3e9ba81b0ca6","slug":"more-than-60-percent-of-children-have-smartphones-and-three-fourth-get-help-of-their-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी से ज्यादा छात्रों के पास स्मार्टफोन, तीन चौथाई छात्रों को मिल रही है परिवार से मदद - रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
60 फीसदी से ज्यादा छात्रों के पास स्मार्टफोन, तीन चौथाई छात्रों को मिल रही है परिवार से मदद - रिपोर्ट
Thu, 29 Oct 2020 08:05 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
smartphone
- फोटो : pexels
लॉकडाउन के बाद बंद हुए स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। हालांकि शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट 2020 के मुताबिक रजिस्टर्ड बच्चों में तीन चौथाई बच्चे ऐसे हैं, जिन्हें उनके परिवार से किसी ना किसी तरह की मदद मिल रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि रजिस्टर्ड बच्चों में से 60 फीसदी बच्चे ऐसे परिवार से आते हैं, जिनके पास कम से कम एक स्मार्टफोन तो है। बुधवार को जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रजिस्टर्ड बच्चों में पिछले दो साल में यह अनुपात 36.5 फीसदी से बढ़कर 61.8 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों में रजिस्टर्ड छात्रों के परिवारों में प्रतिशत के मामले में एक समान दर से बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में 52,000 परिवारों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जिन राज्यों में स्मार्टफोन धारक परिवार वाले बच्चों के अनुपात में 30 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, उनमें से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में 26 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया था। इस दौरान 52,227 परिवार वालों और पांच से 16 साल के आयुवर्ग के 59,251 बच्चों, प्राथमिक स्तर की शिक्षा दे रहे 8,963 सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और प्रधानचार्यों से संपर्क किया गया था।