{"_id":"6102d98da9acd738ce68a89f","slug":"more-than-500-people-wrote-a-letter-to-cji-nv-ramana-to-interfere-in-pegasus-snooping-row-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेगासस जासूसी मामला: मुख्य न्यायाधीश को 500 से ज्यादा लोगों ने लिखा पत्र, दखल देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पेगासस जासूसी मामला: मुख्य न्यायाधीश को 500 से ज्यादा लोगों ने लिखा पत्र, दखल देने की मांग
Thu, 29 Jul 2021 10:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
राजीव सिन्हा, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:08 PM IST
सार
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी के मोबाइल की भी हैकिंग हुई है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेगासस जासूसी मामले में देश भर के 500 से ज्यादा लोगों के समूह ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण को पत्र लिखकर मामले में दखल देने की गुहार लगाई है। पत्र में कहा गया है कि पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर पत्रकारों, विरोधी दल के नेताओं और कई अन्य लोगों के फोन के जरिए उनकी जासूसी की गई है।
विज्ञापन
पेगासस जासूसी मामले में देशभर के 500 से ज्यादा लोगों के समूह ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमण को पत्र लिखकर दखल देने की अपील की है। इसमें कहा गया है कि पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर पत्रकारों, विरोधी दलों के नेताओं व अन्य की जासूसी की गई है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी के मोबाइल की भी हैकिंग हुई। इसमें आग्रह किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच करे कि क्या भारतीय संस्थान या कंपनी ने पेगासस की खरीद की थी? अगर हां तो फिर उसका भुगतान कैसे किया गया? यह भी जांच की मांग की गई है कि अगर पेगासस की खरीद हुई है तो किसकी जासूसी करनी है, यह कैसे तय हुआ। उस जानकारी से क्या फायदा हुआ है।
विज्ञापन
पत्र लिखने वालों में अरुणा राय, हर्ष मंदर, अंजली भारद्वाज, वृंदा ग्रोवर, रोमिला थापर, अरुंधति राय, अनुराधा भसीन आदि शामिल हैं।