{"_id":"5bd0b935bdec22696720d949","slug":"more-than-500-people-arrested-on-charge-of-gambling-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: जुआ खेलने के आरोप में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: जुआ खेलने के आरोप में 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जजपुर
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के दो जिलों में पुलिस जुआ खेलने के आरोप में 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। कुमार पूर्णिमा उत्सव के मौके पर राज्य के गंजम और जजपुर जिलों में जुआ अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सप्ताह 500 से ज्यादा जुआरियों को गिरफ्तार किया है और करीब छह लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार को भरतपुर में पुलिस ने जुए के एक अड्डे पर छापा मारकर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन मोटर साइकिलें, छह मोबाइल फोन और 5,325 रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि दशहरे के पांच दिन बाद मनाए जाने वाले कुमार पूर्णिमा त्योहार के दौरान अधिकतर स्थानों पर जुआ खेला जाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुआ खेलना को यहां उत्सव का भाग माना जाता है इसी कारण यहां कई जगहों पर जुआ खेलने के अड्डे बन गए हैं।
विज्ञापन