फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 50 lakh people took the corona vaccine in the country fourth day

टीकाकरण जारी: लगातार चौथे दिन देश में 50 लाख से अधिक लोगों ने लिया वैक्सीन

Fri, 25 Jun 2021 06:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 25 Jun 2021 06:30 AM IST
सार

कोविन वेबसाइट के अनुसार वैक्सीन के लिए देश में अब तक 32,67,65,823 लोग पंजीयन करा चुके हैं जिनमें से 45,31,038 लोगों ने बृहस्पतिवार को पंजीयन कराया था

विज्ञापन
more than 50 lakh people took the corona vaccine in the country fourth day
corona vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण में लगातार चौथे दिन भी बढ़त दिखाई दी। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक देश में 47 लाख से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लिया। जबकि इससे पहले बुधवार को 64 लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया था।

विज्ञापन


इसी के साथ ही देश में अब तक 30,16,19,996 खुराकें दी जा चुकी हैं जिनमें 24,90,35,919 को पहली और 5,25,84,077 को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

फिलहाल देश के 55,275 केंद्रों पर टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण कई केंद्रों पर देर शाम तक भी जारी रहा। इसलिए उम्मीद है कि कुल टीकाकरण की संख्या 47 लाख से अधिक मिल सकती है।
विज्ञापन


उधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत में 30 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है जोकि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। अब तक 40,45,516 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। बीते बुधवार को देश में 64,89,599 खुराक दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार पारदर्शी तरीके से राज्यों को वैक्सीन आवंटित कर रही है। राज्यों में खपत, उपलब्ध बकाया खुराक के साथ-साथ प्रक्त्रिस्यारत आपूर्ति के बारे में नियमित जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि राज्य की जनसंख्या, सक्त्रिस्य मामलों या बीमारी का बोझ और राज्य की उपयोगिता दक्षता को ध्यान में रखते हुए आवंटन किया जा रहा है।

 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोरोना टीके की 1.89 करोड़ से अधिक शेष खुराकें उपलब्ध : सरकार
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 1.89 करोड़ से अधिक शेष एवं अप्रयुक्त खुराकें अब भी उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रीय कोरोना टीकाकरण कार्यक्त्रस्म के नए संशोधित दिशा-निर्देशों पर अमल के पहले 72 घंटों में टीके की करीब दो करोड़ खुराकें लगाई गईं।

केंद्र ने भारत सरकार (मुफ्त माध्यम) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद श्रेणी के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 30 करोड़ से अधिक (30,33,27,440) खुराकें उपलब्ध कराई हैं।


मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इनमें बर्बाद हुए टीकों समेत, कुल 28,43,40,936 खुराकों का उपयोग हुआ है।

1.89 करोड़ से अधिक (1,89,86,504) शेष एवं अप्रयुक्त कोविड टीके की खुराकें अब भी देने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है। मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा टीके की 21,05,010 से ज्यादा खुराकें भेजनी बाकी हैं और ये उन्हें अगले तीन दिन में प्राप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed