वंदे भारत मिशन: अब तक 5.03 लाख से अधिक भारतीय लौटे स्वदेश, यूएई में फंसे नागरिकों के लिए 9 और फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा कि फंसे हुए भारतीयों को स्वदेश लाने का प्रारंभिक लक्ष्य केवल 2 लाख मानते हुए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वंदे भारत मिशन का पहला चरण 7 से 15 मई तक था। मिशन का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक निर्धारित किया गया था।
हालांकि, सरकार ने इसे 10 जून तक बढ़ा दिया था। इसका तीसरा चरण 11 जून से दो जुलाई तक निर्धारित किया गया था। स्वदेश वापसी के लिए सरकार की नीति के अनुसार, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, छात्रों और निर्वासन की संभावना का सामना करने वाले भारतीयों को वापस लाया जा रहा था।
यूएई में फंसे भारतीयों को लाने के लिए 9 और फ्लाइट का संचालन
कोरोना महामारी में यात्रा प्रतिबंधों के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए नौ और फ्लाइट भेजी जाएगी। दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के मुताबिक वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से शारजाह से उन्हें स्वदेश लाया जाएगा।
दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि सभी भारतीयों को सलाह दी जाती है कि वह शारजाह में एयर इंडिया एक्सप्रेस के टिकटों की बिक्री का ध्यान रखें। टिकटों की बिक्री जैसे ही शुरू हो वह अपनी बुकिंग करवा लें।
ये फ्लाइट 9 से 14 जुलाई के बीच संचालित होगी। जिसमें यात्रियों को कोयंबटूर, मदुरै, तिरुवनंतपुरम, तिरुचिरापल्ली, कोच्चि और हैदराबाद भेजा जाएगा। स्वदेश वापसी के लिए अबुधाबी या दुबई स्थित महावाणिज्य दूतावास में आवेदन देने वालों को सभी शर्तों को पूरा करना होगा।